तमिलनाडु में 8 डॉक्टर, 5 नर्स का कोरोना टेस्ट पॉजिटिव, कुल संक्रमित लोगों की संख्या 1075, 971 जमात के
नई दिल्ली। कोरोना वायरस का संक्रमण देश में हर रोज बढ़ रहा है। दिल्ली के निजामुद्दीन स्थित मरकज में तबलीगी जमात के लोग जिस तरह से देश के तमाम अलग-अलग हिस्सों में पहुंचे उनकी वजह से इस संक्रमण में काफी बढ़ोतरी हुई है। तमिलनाडु में कोरोना वायरस के कुल 1075 मामले सामने आए हैं, जिसमे 971 लोग जमात के हैं। यहां की स्वास्थ्य सचिव बीला राजेश ने बताया कि आज कुल 106 नए संक्रमण के मामले सामने आए हैं, जिसमे 90 लोग सिंगल सोर्स से संक्रमित हैं। तमिलनाडु में कोरोना की वजह से 11 लोगों की अबतक मौत हो चुकी है।

13 स्वास्थ्यकर्मी संक्रमित
तमिलनाडु में 2 सरकारी डॉक्टर, 2 रेलवे अस्पताल के डॉक्टर, 4 प्राइवेट अस्पताल के डॉक्टर और 5 नर्सों में भी कोरोना वायरस का संक्रमण पाया गया है। इन लोगों का कोरोना वायरस टेस्ट कराया गया था, जोकि पॉजिटिव आया है। बता दें कि भारत में कुल मरीजों की सख्या 8356 हो गई है। केंद्र और राज्य सरकारें मिलकर कोरोना वायरस पर काबू पाने की लड़ाई लड़ रही हैं।
Recommended Video

भारत में 8356 संक्रमित
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की डेली अपडेट में संयुक्त सचिव लव अग्रवाल ने जानकारी दी है कि रविवार तक 8356 मामले देशभर में पाए गए हैं, शनिवार से आज तक 909 नए मामले सामने आए हैं, अभी तक 273 मौत दर्ज की गई हैं। कुल 716 मामले ठीक हो चुके हैं। उन्होंने आगे कहा, COVID19 से बचने के लिए भारत ने तेजी से तैयारी की है। देश में 601 COVID19 समर्पित अस्पताल और 1 लाख से अधिक आइसोलेशन बेड और 11,500 ICU बेड हैं।
C

बढ़ रहे हैं मामले
लव अग्रवाल ने कहा, 29 मार्च तक हमारे पास 979 सकारात्मक मामले थे अब यह बढ़कर देशभर में कुल 8356 मामले हो चुके हैं। इनमें से 20% मामलों को ICU सपोर्ट की आवश्यकता है वहीं, दूसरी ओर 1671 रोगियों को ऑक्सीजन सहायता और महत्वपूर्ण देखभाल उपचार की आवश्यकता है। यह आंकड़ा इसलिए जरूरी है ताकि पता चल सके कि सरकार तैयार होने में चीजों की योजना बना रही है। उन्होंने आगे कहा, 9 अप्रैल के आंकड़ों के अनुसार, अगर हमें 1,100 बेड की आवश्यकता थी, तो हमारे पास 85,000 बेड थे। आज जब हमें 1,671 बेड की आवश्यकता है, तब हमारे पास 601 कोविड समर्पित अस्पतालों में 1 लाख 5 हजार बेड हैं।












Click it and Unblock the Notifications