नीतीश के शपथ ग्रहण समारोह में होंगे 8 राज्यों के मुख्यमंत्री
पटना (मुकुंद सिंह)। बिहार विधानसभा चुनाव मे महागठबंधन के द्वारा शानदार जीत हासील करने के बाद मुख्यमंत्री नीतीश कुमार शुक्रवार को पटना के ऐतिहासिक गांधी मैदान में शपथ ग्रहण लेंगे। इस शपथ ग्रहण समारोह मे शामिल होने के लिए कई हस्तियों के आने की उम्मीद हैं। इसके लिए गांधी मैदान में जोर शोर से तैयारियां चल रही हैं। नीतीश कुमार पांचवीं बार राज्य का कमान संभालेंगे। सरकार बनते ही गुंडागर्दी शुरु, JDU एमएलए के बॉडीगार्ड ने वकील को पीटा

साथ ही पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी, दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल, असस के मुख्यमंत्री तरुण गोगोई, मणिपुर के मुख्यमंत्री ओ इबोबी सिंह, हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव, कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धरमैया और अरुणाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री नबम तुर्की भी शामिल होंगे।
वही पूर्व प्रधानमंत्री एच डी देवगौड़ा, कांग्रेस के उपाध्यक्ष राहुल गांधी, पूर्व केंद्रीय मंत्री गुलाम नबी आजाद, पूर्व केंद्रीय मंत्री फारूक अब्दुल्ला, पूर्व केंद्रीय मंत्री चौधरी अजीत सिंह, लोकसभा में विपक्ष के नेता मल्लिकार्जुन खड़गे, दिल्ली की पूर्व मुख्यमंत्री शीला दीक्षित, हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री भूपिंदर सिंह हुड्डा, झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, गुजरात कांग्रेस के नेता शंकर सिंह बघेल, झारखंड के नेता बाबू लाल मरांडी, कांग्रेस के नेता अजीत जोगी, एनसीपी के नेता शरद पवार, सीपीएम के सीताराम येचुरी, सीपीआई के डी राजा, समेत एनसीपी के प्रफुल्ल पटेल, इनेलो के अभय चौटाला, वकील राम जेठमलानी, कांग्रेस नेता और फिल्म अभिनेता राज बब्बर भी समारोह में शामिल होंगे।












Click it and Unblock the Notifications