सरकार बनते ही गुंडागर्दी शुरु, JDU एमएलए के बॉडीगार्ड ने वकील को पीटा
पटना। बिहार में महागठबंधन की सरकार बने चार दिन भी नहीं हुआ है कि दबंगई के मामले सामने आने लगे हैं। घटना दिवाली की रात राजधानी पटना की है। यहां जेडीयू के एक विधायक के बॉडीगार्ड ने अपनी दबंगई दिखाई और एक वकील को बुरी तरह पीट दिया।

जानकारी के मुताबिक कंकडबाग थाना क्षेत्र के अशोक नगर में विधायक आरएन सिंह का निजी आवास है। वकील सुरेश गुप्ता का आरोप है कि आरएन सिंह के घर से जा रही आतिशबाजी से पूरे मोहल्ले के लोगों को परेशानी हो रही थी।
देर रात उन्होंने ठीक से आतिशबाजी करने की सलाह दी इस पर विधायक जी के बॉडीगार्ड और उनके अन्य दूसरे कर्मचारियों ने उनकी जमकर धूनाई कर दी। पिटाई के बाद वकील सुरेश गुप्ता फटे हुए कपड़ों में ही थाने पहुंचे और मामला दर्ज कराया। सुरेश का आरोप है कि विधायक आरएन सिंह इस पूरे मामले को तमाशबीन बन कर देखते रहे। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। एसएसपी विकास वैभव ने इस मामले में कानूनी कार्रवाई करने का भरोसा दिया है।












Click it and Unblock the Notifications