7वां वेतन आयोग: रिटायर्ड कर्मचारियों के लिए बड़ी खुशखबरी, बढ़ेगा पेंशन
नयी दिल्ली। रिटायर्ड पेंशनधारी सरकारी कर्मचारियों के लिए बड़ी खुशखबरी हैं। सरकार उन्हें जल्द ही उन्हें ये खुशखबरी दे सकती है। 7वें वेतन आयोग की सिफारिशें लागू होने के बाद केंद्र सरकार के सभी सेवानिवृत्त कर्मचारियों को अब कम से कम 9000 रुपए पेंशन मिलेगी।

न्यूनतम पेंशन में बढ़ोतरी
सरकार अब कम से कम 9000 रू. न्यूनतम पेंशन देने पर विचार कर रही है। आपको बता दें कि फिलहाल न्यूनतम पेंशन 3500 रूपए हैं। अगर इस राशी को बढ़ा कर 9000 रूपए कर दिया जाता है को न्यूनतम पेंशन से 157.14 फीसदी की बढ़ोतरी हो जाएगी।
अगस्त में एक साथ मिलेगा केंद्रीय कर्मचारियों को पूरा बकाया मिलेगा
आपको बता दें कि 7वें वेतन आयोग की सिफारिशों के बाद करीब 58 लाख पेंशनभोगी कर्मचारियों को फायदा होगा। वहीं सेवानिवृत्ति ग्रेच्युटी और मृत्यु के बाद मिलने वाली ग्रेच्युटी की अधिकतम सीमा 20 लाख रुपए कर दी गई है। जबकि सरकारी कामकाज के दौरान किसी दुर्घटना में मौत होने पर मुआवजा राशि को 10 लाख रूपए से बढाकर 25 लाख रुपए कर दिया गया है।












Click it and Unblock the Notifications