7th Pay Commission: केंद्रीय कर्मचारियों के लिए होगी खुशियों की दीवाली, जानिए क्‍यों

नई दिल्‍ली। केंद्रीय कर्मचारियों के लिए यह दीवाली खुशियों की दीवाली होगी। ऐसा इसलिए क्‍योंकि एनएसी की बैठक इस माह के अंत तक हो सकती है। हमारी अंग्रेजी वेबसाइट वनइंडिया डॉट कॉम के मुत‍ाबिक अक्‍टूबर माह के अंत में नेशनल एनोमली कमेटी यानी एनएसी की बैठक होनी लगभग तय है। यह बैठक पहले 7 अक्‍टूबर को होनी थी जो किसी कारण के चलते टाल दी गई थी। आपको बता दें कि सातवें वेतन आयोग से केन्द्र सरकार के 50 लाख से भी अधिक कर्मचारियों की कमाई जुड़ी हुई है, ऐसे में कमेटी हर पहलू की विस्तार से जांच करना चाहती है।

7th Pay Commission: केंद्रीय कर्मचारियों के लिए होगी खुशियों की दीवाली, जानिए क्‍यों

जानकारी के मुताबिक जनवरी 2018 में कर्मचारियों की न्यूनतम सेलरी को बढ़ाया जा सकता है। वर्तमान में केंद्रीय कर्मियों की न्यूनतम तनख्वाह 18 हजार रुपये प्रतिमाह जिसे बढ़ाकर 21 हजार करने का फैसला सरकार ले सकती है। कर्मचारी संगठनों ने सरकार से उनकी बेसिक सैलरी 26 हजार रुपए प्रतिमाह करने की मांग की थी। लेकिन एनोमली कमेटी एवं कर्मचारी संगठनों के बीच न्यूनतम वेतन को 21 हजार रुपये किए जाने पर आपसी सहमति बन गई है।

कैबिनेट ने सातवें वेतन आयोग की सिफारिशों के मुताबिक न्यूनतम वेतन को 7,000 रुपए से बढ़ाकर 18,000 रुपए महीने करने को पहले ही मंजूरी दे दी है। इसके अलावा फिटमेंट फेक्टर को भी 2.57 गुना बढ़ा दिया गया है। इसके बावजूद केंद्रीय कर्मचारियों की मांग है कि न्यूनतम वेतन 18,000 रुपए महीने से बढ़ाकर 26,000 रुपए महीने किया जाए और फिटमेंट फेक्टर को 2.57 गुना बढ़ाने के बजाए 3.68 गुना बढ़ाया जाए। 7 वें वेतन आयोग की सिफारिशों पर विचार करने के लिए सरकार ने नेशनल एनोमली कमेटी (एनएसी) का गठन किया, जो अब न्यूनतम वेतन पर अपनी सिफारिशें देगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+