Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

Aaj Ka Mausam: 15 अगस्त पर कैसा है देश के मौसम का मिजाज? क्या बारिश डालेगी आजादी के जश्न में खलल?

Aaj Ka Mausam: देश भर में मानसून अपने पूरे शबाब पर है तो वहीं आज पूरा भारत आजादी का जश्न मना रहा है, ऐसे में बारिश इस जश्न में खलल डाल सकती है। दिल्ली में इस वक्त काले बादल छाए हुए हैं और तड़के यहां पर बरसात भी हुई है। भारतीय मौसम विभाग का ताजा अपडेट कहता है कि आज भी दिल्ली-एनसीआर में हल्की बरसात हो सकती है इसके लिए अलर्ट जारी है।

गुरुवार को लगातार हुई बरसात के कारण दिल्ली के कई रास्तों में जलभराव की समस्या पैदा हो गई थी , जिससे आने-जाने में लोगों को खासी दिक्कत हो रही है इसलिए घर से बाहर निकलते वक्त एक बार मौसम अपडेट जरूर चेक कर लें।

Aaj Ka Mausam

तापमान की बात करें तो दिल्ली में आज अधिकतम तापमान 34 और न्यूनताम तापमान 30 डिग्री रहने का अनुमान है। दिल्ली में शुक्रवार सुबह 6 बजे AQI 101 दर्ज किया गया है।

दिल्ली के प्रमुख स्टेशनों में आज AQI निम्नलिखित है।(सुबह 6 बजे की स्थिति)

  • पूसा, दिल्ली -71 एक्यूआई
  • शादीपुर, दिल्ली -86 एक्यूआई
  • पंजाबी बाग, शिवाजी पार्क -98 एक्यूआई
  • नॉर्थ कैंपस, दिल्ली मिल्क स्कीम कॉलोनी -88 एक्यूआई
  • एफ मुंडका, दिल्ली - 101एक्यूआई

बंगाल की खाड़ी में एक साइक्लोनिक प्रेशर बनता दिख रहा है, जिसकी वजह से दिल्ली समेत अन्य राज्यों में 20 अगस्त तक भारी बारिश का अनुमान है। हिमाचल औैर उत्तराखंड में येलो अलर्ट जारी है तो वहीं बिलासपुर, चंबा, हमीरपुर, कांगड़ा, किन्नौर, कुल्लू, और शिमला में आज भी तेज बरसात के आसार हैं।

मणिपुर, मेघालय में भी जमकर बरसेंगे मेघ (Aaj Ka Mausam)

अरुणाचल प्रदेश, असम, मणिपुर, मेघालय, मिजोरम, नागालैंड, त्रिपुरा और सिक्किम में भारी बरसात होने के आसार हैं।

कर्नाटक में होगी झमाझम बारिश

कोट्टायम, इडुक्की, बेलगाम , बेंगलुरु में येलो अलर्ट जारी है।

इन राज्यों में भी बरसेंगे बादल (Aaj Ka Mausam)

आज बिहार, महाराष्ट्र, बंगा, ओडिशा, तेलंगाना, तमिलनाडु, पंजाब-हरियाणा में में भारी बारिश के आसार हैं।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+