10वीं बार PM Modi ने लाल किले से किया देश की जनता को संबोधित, पढ़िए भाषण की बड़ी बातें
PM Modi Speech Highlights: देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 10वीं बार लाल किले के प्राचीर से स्वतंत्रता दिवस के मौके पर तिरंगा फहराया और देशवासियों को संबोधित किया है। पीएम मोदी ने हर साल की तरह जनता से अलग-अलग वादे किए। आईए जानते हैं पीएम मोदी ने अपने भाषण में क्या-क्या बड़ी बाते कहीं हैं।
हर साल की तरह पीएम मोदी ने देशवासियों से अलग-अलग वादे किए। उन्होंने कहा कि हिंदुस्तान के तीसरे बड़ी अर्थव्यवस्था होने की चर्चा हो रही है।

- प्राकृतिक आपदाओं से कई जगहों पर परेशनियां हुई हैं, संकट सहने वाले परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त करता हूं।
- पीएम मोदी ने कहा कि राज्य और केंद्र सरकार साथ मिलकर लोगों को संकटों से आज़ाद करेंगे। यह मैं विश्वास दिलाता हूं।
- देश में महंगाई पर काबू पाने के लिए हमने कई क़दम उठाए हैं, इस ओर कोशिशें जारी रहेंगी।
- पीएम मोदी ने बड़ा एलान करते हुए कहा कि पारंपरिक कौशल वाले लोगों के लिए सरकार विश्वकर्मा योजना शुरुआत करने जा रही है।
- विश्वकर्मा योजना शुरुआत के साथ ही अगले महीने 13 हज़ार से 15 हज़ार करोड़ रुपये के आवंटन किया जाएगा।
- हम जब 2014 में सत्ता में आए तो वैश्विक अर्थ व्यवस्था में 10वें स्थान पर थे। आज हम वैश्विक आर्थिक व्यवस्था में 5वें पायदान पर हैं।
- यह 140 करोड़ भारतीयों की कोशिशों से हुआ, भ्रष्टाचार के राक्षसों की गिरफ्त से देश रोका और मजबूत अर्थ व्यवस्था बनाई।
- महिलाओं के नेतृत्व वाले विकास पर तवज्जोह देते हुए पीएम मोदी ने कहा जो देश को आगे ले जाएगी, वह है महिला नेतृत्व वाला विकास।
- यह गर्व की बता है कि महिला वैज्ञानिक चंद्रयान मिशन का नेतृत्व कर रही हैं। जी-20 देश भी महिला नेतृत्व वाले विकास के महत्व को अहमियत दे रहे हैं।












Click it and Unblock the Notifications