Goa oxygen crisis: गोवा के सबसे बड़े कोविड अस्पताल में 'ऑक्सीजन किल्लत', 75 मरीजों की मौत, CM के खिलाफ शिकायत

पणजी, 14 मई। गोवा के सबसे बड़े कोविड सेंटर गोवा मेडिकल कॉलेज और अस्पताल में पिछले चार दिनों में 75 मरीजों की मौत से हड़कंप मचा हुआ है। इन मरीजों की मौत के पीछे मेडिकल सप्लाई में समस्या को वजह बताया जा रहा है। गोवा फॉरवर्ड पार्टी ने इसके लिए जिम्मेदार ठहराते हुए हुए सीएम प्रमोद सावंत, मुख्य सचिव परिमल राय और अस्पतालों में ऑक्सीजन सप्लाई के आवंटन की जिम्मेदारी संभाल रही नोडल ऑफिसर श्वेतिका सचान के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है।

Recommended Video

      Oxygen Crisis: Goa Medical College में 13 और मरीजों की गई जान, 4 दिन में 75 की मौत | वनइंडिया हिंदी
      oxygen

      गोवा फॉरवर्ड पार्टी के नेता और पूर्व डिप्टी सीएम विजय सरदेसाई ने बताया है कि 13 मरीजों की मौत शुक्रवार को हुई है। पिछले महीने ही गोवा फॉरवर्ड पार्टी ने सत्ताधारी बीजेपी पर गोवा विरोधी नीतियों का आरोप लगाते हुए खुद को सरकार से अलग कर लिया था।

      गोवा मेडिकल कॉलेज में 75 मरीजों की मौत

      सरदेसाई ने बताया कि गुरुवार को 15 मरीजों की मौत हुई थी। जबकि उसके एक दिन पहले बुधवार को अस्पताल में 21 मरीजों ने दम तोड़ा था और मंगलवार को 26 मरीजों की जान चली गई। सरदेसाई ने कहा कि अब तक कुल 75 मरीजों की मौत हो चुकी है।

      गोवा CM Pramod Sawant के खिलाफ शिकायत

      विपक्षी गोवा फॉरवर्ड पार्टी ने घटना पर सख्त रुख अपनाते हुए शुक्रवार को सीएम सावंत समेत वरिष्ठ अधिकारियों के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है।

      एएनआई के मुताबिक शिकायत में ऑक्सीजन की आपूर्ति में रुकावट का जिक्र करते हुए लापरवाही, जानबूझकर कर्तव्यों की चूक और लापरवाही का आरोप लगाया गया है जिसके चलते कोविड रोगियों को अपनी जान से हाथ धोना पड़ा है।

      Notifications
      Settings
      Clear Notifications
      Notifications
      Use the toggle to switch on notifications
      • Block for 8 hours
      • Block for 12 hours
      • Block for 24 hours
      • Don't block
      Gender
      Select your Gender
      • Male
      • Female
      • Others
      Age
      Select your Age Range
      • Under 18
      • 18 to 25
      • 26 to 35
      • 36 to 45
      • 45 to 55
      • 55+