सर्वे: मियां-बीवी के बीच सौतन बन रहा है स्मार्ट फोन
नई दिल्ली। आज कल शायद ही कोई ऐसा व्यक्ति होगा जो यह कहते हुए मिलेगा कि उसके घर-परिवार के सारे फोन नंबर किसी डायरी में नोट है क्योंकि अब सबके सारे नंबर और याद रखनी वाली चीजें मोबाइल में सेव होती है, आज मोबाइल लोगों की जरूरत बन चुका है लेकिन जब कोई जरूरत अति पर उतर जाये तो मुसीबत का सबब बन जाता है।
और शायद अब यही हो रहा है क्योंकि नये सर्वे में खुलासा हुआ है कि आजकल पति-पत्नी के बीच में भी स्मार्टफोन तीसरे व्यक्ति की भूमिका निभा रहा है। एक फोन कंपनी ने हाल ही में एक सर्वे किया जिसमें चौंकाने वाली बात सामने आयी कि आजकल पति-पत्नी बेडरूम में एक-दूसरे को समय देने बजाये स्मार्ट फोन को तरजीह देते हैं जिसका असर पति-पत्नी के दैहिक रिश्तों पर भी पड़ रहा है जो कि एक चिंता की बात है।
यह सर्वे सात देशो में सात हजार लोगों पर किया गया जिसमें कहा गया है कि दुनियाभर में करीब 60 फीसदी लोग रात में फोन हाथ में लेकर ही सो जाते हैं। इसमें सबसे ज्यादा 74 फीसदी भारतीय और 70 फीसदी चीनी लोग फोन के साथ रात गुजार देते हैं।
इस सर्वे पर मनोवैज्ञानिकों ने चिंता जताते हुए कहा कि बेशक स्मार्ट फोन ने हमारी लाइफ को काफी इजी बना दिया है लेकिन यह पति-पत्नी के रिश्तों में दूरियां पैदा कर रहा है कि जो कि एक चिंता की बात है, हमारे ख्याल से लोगों को इस विषय पर गंभीरता से सोचना होगा क्योंकि इसका असर हमारे आने वाली जनरेशन पर भी पड़ सकता है।













Click it and Unblock the Notifications