शौक बुरी चीज है: मोबाइल लवर से बन गई वेश्या
नई दिल्ली। 'पान विलास' एड में आपने फिल्म अभिनेता मनोज बाजपेई को कहते सुना होगा कि यार.. शौक बड़ी चीज है... लेकिन हर शौक बड़ा नहीं होता है और कभी-कभी शौक के चक्कर में इंसान उन अंधेरों में पहुंच जाता है जहां से निकलना नामुमकीन होता है।
गुजरात के आणंद में रहने वाली 13 साल की नाबालिग लड़की अपने इसी अंधे जूनूनी शौक के चक्कर में वेश्या बन गई। इस लड़की को महंगे मोबाइल का शौक था लेकिन घर की माली हालत ऐसी नहीं थी उसके शौक पूरे हों। इसलिए इस लड़की ने मोबाइल की हसरत पूरी करने के लिए देह बेचने का सहारा ले लिया। अचरज तो यह है कि लड़की की इस हरकत की खबर उसके घरवालों को बिल्कुल ही नहीं हुई और जब लड़की गर्भवती हुई तो उसकी मां को लड़की के इस अंधे पागलपन और जूनूनी शौक के बारे में पता चला।
शौक बुरी चीज है: मोबाइल लवर से बन गई वेश्या
लड़की की मां ने तो सिर ही पीट लिया लेकिन उसने सूझ-बूझ से काम लेते हुए लड़की को मनोचिकित्सक के पास ले गईं। जहां उसका इलाज चल रहा है। लड़की के बारे में खबर है कि उसे आणंद के रहने वाले एक परिवार ने बचपन में ही गोद लिया था। तीन साल पहले लड़की पिता की मौत हो गई।
पिता की मौत होने के बाद मां को दुकान का काम देखना पड़ता था, इसलिए वो सुबह दुकान पर चली जाती थी, लड़की पूरे दिन घर पर अकेली रहती थी और मोबाइल पर गेम खेलती थी और गाने सुना करती थी। उसका यह मन बहलाने और तनहाई काटने का साधन कब उसके लिए शौक बन गया उसे पता ही नहीं चला और जिसे पाने के लिए उसने खुद को ही बेच दिया। लड़की की मां ने लड़की के पास से भारी संख्या में महंगे मोबाइल बरामद किये हैं।













Click it and Unblock the Notifications