सुपरवुमन: कर्ज उतारने के लिए टाइपिंग करती है ये 72 साल की महिला, सहवाग ने शेयर किया वीडियो
कहते हैं कुछ सीखने की, कुछ करने की उम्र नहीं होती। कुछ कर गुजरने का जुनून हो तो उम्र भी आपका कुछ नहीं बिगाड़ सकती। ये बात मध्य प्रदेश के सिहोर में रहने वाली लक्ष्मीबाई मे सच साबित कर दी है। 72 साल की लक्ष्मी अपना घर चलाने के लिए डीएम कार्यालय में टाइपिंग का काम करती हैं।
नई दिल्ली। कहते हैं कुछ सीखने की, कुछ करने की उम्र नहीं होती। कुछ कर गुजरने का जुनून हो तो उम्र भी आपका कुछ नहीं बिगाड़ सकती। ये बात मध्य प्रदेश के सिहोर में रहने वाली लक्ष्मीबाई मे सच साबित कर दी है। 72 साल की लक्ष्मी अपना घर चलाने के लिए डीएम कार्यालय में टाइपिंग का काम करती हैं। लक्ष्मी का वीडियो सबसे पहले क्रिकेटर वीरेंद्र सहवाग ने सोशल मीडिया पर शेयर किया था, जिसके बाद से वीडियो वायरल हो गया है।

मध्य प्रदेश के सिहोर में रहने वालीं लक्ष्मीबाई डीएम कार्यालय के बाहर खूब तेजी से टाइप करती हैं। उनकी टाइपिंग स्पीड देखकर लोगों को यकीन नहीं होता की लक्ष्मी की उम्र 72 साल है। सिर पर कर्ज का बोझ उतारने और घर खर्च चलाने के लिए लक्ष्मी रोज डीएम कार्यालय के बाहर कागजात टाइप करती हैं। उन्होंने ये साबित कर दिया है कि जिंदगी में कुछ कर गुजरने की तमन्ना हो तो कोई काम या उम्र मुश्किल नहीं होती।
लक्ष्मीबाई ने कहा कि इस उम्र में भी वो ये काम अपने सिर से कर्ज का बोझ उतारने के लिए कर रही हैं। लक्ष्मी ने बताया कि उनकी बेटी का एक्सीडेंट हो गया था, जिसके इलाज के लिए उन्होंने कर्ज लिया था। 'मैं भीख नहीं मांग सकती। मुझे ये नौकरी डीसी राघवेंद्र सिंह और एसडीएम भावना विलांबे की मदद से मिली।' लक्ष्मी ने आगे क्रिकेटर वीरेंद्र सहवाग को उनका वीडियो शेयर करने के लिए धन्यवाद भी कहा। लक्ष्मी ने बताया कि उन्हें अपना कर्ज चुकाने और रहने के लिए घर के लिए मदद चाहिए।
बता दें कि कुछ दिन पूर्व क्रिकेटर वीरेंद्र सहवाग ने लक्ष्मीबाई का वीडियो अपने ट्विटर अकाउंट पर शेयर किया था। लक्ष्मीबाई को सुपरवुमैन बताते हुए सहवाग ने लिखा था कि उनसे युवाओं को सीख लेनी चाहिए कि कुछ सीखने के लिए उम्र रुकावट नहीं होती है।
ये भी पढ़ें: मुंबई दंगे में एक मुस्लिम परिवार ने बचाई थी शेफ विकास खन्ना की जान, 26 साल से रखते हैं रोजा












Click it and Unblock the Notifications