हैक हुए 71 करोड़ ईमेल अकाउंट, आप भी अपना चेक कीजिए

पेरिस के एक शोधकर्ता बेनकोव ने 71 करोड़ से ज्यादा ईमेल अड्रेसेज वाला एक स्पैम देखा

नई दिल्ली। सिक्यॉरिटी रिसचर्स की एक टीम ने एक हैरान करने वाला खुलासा किया है। खुलासे के मुताबिक 71 करोड़ से अधिक ईमेल अड्रेस, पासवर्ड्स और फोन नंबर एक मिसकन्फिगर्ड स्पैम बोट द्वारा ऑनलाइन लीक किए गए थे। इतने बड़े डेटा लीक के सामने आने के बाद कई सवाल भी खड़े हो रहे हैं।

711 मिलियन ईमेल आईडी हैक, आप भी कर लीजिए चेक

पेरिस के एक शोधकर्ता बेनकोव ने 71 करोड़ से ज्यादा ईमेल अड्रेसेज वाला एक स्पैम देखा। उन्होंने 'ऑनलाइनर' नाम के साथ एक स्पैम बोट देखा, जो मेल रिसीव करने वाले के कम्प्यूटर के बारे में जानकारी हासिल करने के लिए स्पैम ईमेल में पिक्सेल आकार की तस्वीरों का उपयोग करता है। जिनकी सूचनाए लीक हुई हैं उनमें कई देशों के लोग शामिल हैं।

ये एक बहुत बड़ा डेटा लीक का मामला है। एकसाथ इतना बड़ा डेटा लीक शायद पहली बार सामने आया है। ये पता करने के लिए कि कही आपका ईमेल लीक डेटा वाले मेल्स की सूची में है या नहीं, आपको रिसर्चर 'ट्रॉय हंट' की वेबसाइट 'HaveIBeenPwned' पर लॉग ऑन करना होगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+