अलीगढ़ में मुस्लिमों से बोले मोदी: मुझे 300 सीट दीजिए, जो 60 साल में नहीं 60 महीने में करुंगा

Modi in Aligarh
अलीगढ़। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार और गुजरात के मुख्यमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ में एक रैली को संबोधित करते हुए कहा कि इस बार चुनाव में जीत भाजपा की नहीं, बल्कि पूरे देश की होगी। नरेंद्र मोदी ने कांग्रेस पर मुसलमानों को धोखा देने का आरोप लगाते हुए कहा कि यूपीए सरकार ने पिछले एक साल के दौरान अल्पसंख्यक कल्याण के 15 सूत्रीय कार्यक्रम पर एक भी रुपया नहीं खर्च किया। उन्होंने कहा, 15-सूत्रीय कार्यक्रम के तहत देश भर में मुस्लिम बहुल 90 जिले चुने गए थे और विकास के लिए विशेष योजना बनाई गई थी।

उनमें 15 जिले उत्तर प्रदेश के भी थे। एक सांसद ने संसद में सवाल किया कि 15-सूत्री कार्यक्रमों से उत्तर प्रदेश के अल्पसंख्यकों को क्या लाभ मिला, सोनिया जी की सरकार ने जवाब दिया कि पिछले एक साल में एक रुपया भी खर्च नहीं किया गया। ये लोग धोखा कर रहे हैं। आपकी भलाई के लिए इनके पास कोई काम नहीं है। मोदी ने कहा, यह वोट बैंक की राजनीति करने वालों ने खेल खेला है। ये लोग धर्मनिरपेक्षता के नाम पर बातें करते हैं। मोदी ने कांग्रेस सुप्रीमो सोनिया गांधी पर हमला बोलते हुए कहा कि आपकी नाक के नीचे एक साल में 700 दंगे हुए हैं।

उनमें 250 दंगे अकेले उत्तर प्रदेश में नेताजी (मुलायम) की नाक के नीचे हुए हैं। मोदी ने कहा कि धर्मनिरपेक्षता का गीत गाने वाले और उसके नाम पर वोट बैंक की राजनीति करने वाले लोगों के राज्य में मुसलमानों की स्थिति बहुत खराब है। एक सर्वेक्षण के मुताबिक पूरे उत्तर प्रदेश में शहरी गरीब मुसलमानों का औसत 50 प्रतिशत से ज्यादा है। गुजरात में शहरी मुसलमानों में गरीबों की तादाद सिर्फ 14 प्रतिशत है। उन्होंने बिजनौर में आयोजित जनसभा में कहा मजबूत सरकार बनाने के लिये बीजेपी को जनता का आशीर्वाद चाहिये। इसके लिये बीजेपी को 300 सीटें चाहिये। उन्होंने कहा कि बीजेपी को 300 सीटें जिताकर दीजिए जो 60 साल में नहीं हुआ वे सारी कठिनाइयां केवल 60 महीने में दूर करके रख दूंगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+