दुनिया के 150 फेमस रेस्तरां की लिस्ट में भारत के 7 रेस्टोरेंट, क्या आपने भी यहां का चखा है स्वाद, देखें लिस्ट
World Top Restaurants: भारतीय खाने की बात ही बात है। यहां हर राज्य का अपना अलग ट्रेडिशनल खाना और स्वाद है। जिसके दीवाने सिर्फ देश में ही नहीं बल्कि पूरी दुनिया में हैं। ऐसे दुनिया के टॉप 150 रेस्तरां में भारत के 7 रेस्टोरेंट को जगह मिली है, जो काफी खुशी की बात है।
इसमें कोई संदेह नहीं है कि भारत और भारतीय व्यंजनों को बनाने की कला एक ऐसा अनुभव है, जिसने दुनिया भर के फूड लवर्स को अपनी ओर लुभाया है। पुरानी भोजन संस्कृति से लेकर नए फ्यूजन तक, भारतीय कुकिंग एक्सपर्ट्स को ढेर सारे ऑप्शंस परोसने के लिए जाना जाता है।

जानें टॉप 3 रेस्टोरेंट
इसी कड़ी में यात्रा ऑनलाइन गाइड टेस्ट एटलस (Taste Atlas) ने दुनिया के 150 टॉप रेस्तरां की लिस्ट जारी की है, जिसमें 7 भारतीय रेस्टोरेंट ने अपनी जगह बनाई है। हालांकि इस लिस्ट के वियना, फिग्ल्मुलर (ऑस्ट्रिया) टॉप पर है।
दूसरे नंबर पर न्यूयॉर्क का काट्ज्स डेलिसटेसन का नाम आता है। वहीं तीसरे नंबर पर इंडोनेशिया के सानूर में वारुंग माक ने जगह बनाई है। टेस्ट एटलस, क्रोएशिया स्थित अनुभवात्मक यात्रा ऑनलाइन गाइड ने रेस्तरां की एक ताजा लिस्ट जारी की है, जो सिर्फ भोजन लेने के स्थान के लिए नहीं हैं बल्कि अपने आप में एक ऐसी जगह हैं, जो दुनिया के सबसे प्रसिद्ध संग्रहालयों, दीर्घाओं और स्मारकों के बराबर हैं।
भारत के 7 रेस्टोरेंट को मिली जगह
वहीं भारतीय रेस्टोरेंट की बात करें तो इस लिस्ट में केरल के कोझिकोड के ऐतिहासिक पैरागॉन रेस्तरां को दुनिया का 11वां सबसे फेमस रेस्तरां घोषित किया गया है। यहां की बिरयानी को सबसे प्रतिष्ठित व्यंजन बताया गया है। इस रेस्तरां की स्थापना साल 1939 में हुई थी।
इसके बाद यूपी के लखनऊ में स्थित टुंडे कबाबीको 12वीं रैंक मिली है। यहां का गलौटी कबाब वर्ल्ड फेमस है।रेस्तरां की स्थापना 1905 में हुई थी। टुंडे कबाबी को अपने मुगलई व्यंजनों के लिए जाना जाता है।
टुंडे कबाबी, पीटर कैट जैसे भारतीय रेस्तरां
इसके बाद कोलकाता के पीटर कैट ने 17वें स्थान पर जगह बनाई है। यहां का चेलो कबाब खास है। रेस्तरां की स्थापना 1975 में हुई थी। 23वें नंबर पर मुरथल का अमरीक सुखदेव ढाबा है, जिसका आलू पराठा पॉपुलर है।रेस्तरां की स्थापना 1956 में हुई।
39वीं रैंक पर बेंगलुरु के मावल्ली टिफिन रूम्स का नाम है। जिसकी रवा इडली ने लोगों में खास जगह बनाई है। इस रेस्तरां की स्थापना 1924 में हुई थी। 87वें नंबर पर दिल्ली का करीम है। जिसकी स्थापना 1913 में हुई थी और यहां मुगल व्यंजन परोसे जाते हैं। 112वें नंबर पर 1939 में स्थापित मुंबई का राम आश्रय है, जिसका उपमा काफी पसंद किया जाता है।












Click it and Unblock the Notifications