छत्तीसगढ़: खून से लाल हुई सुकमा की मिट्टी, नक्सली हमले में 7 जवान शहीद, 12 जख्मी

रायपुर। छत्तीसगढ़ में नक्सल प्रभावित बस्तर के दोरनापाल क्षेत्र में स्थित पिडमेल के जंगल में विशेष कार्य बल (एसटीएफ) और नक्सलियों के बीच शनिवार को हुई मुठभेड़ में सात जवान शहीद हो गए तथा 12 अन्य घायल हो गए। शहीद होने वालों में प्लाटून कमांडर शंकर राव भी शामिल हैं।

7 Policemen Killed, 12 Injured in Naxal Encounter in Chhattisgarh's Sukma District

अतिरिक्त पुलिस महानिदेश (एडीजी नक्सल ऑपरेशन) आरके विज ने मुठभेड़ में सात जवानों के शहीद होने तथा 12 जवानों के घायल होने की पुष्टि की है। घायल जवानों में से दो की हालत गंभीर बताई जा रही है। बहरहाल, पोलमपल्ली और चिंतागुफा आदि क्षेत्र में तैनात सुरक्षा बल के जवान मदद के लिए घटनास्थल की ओर रवाना हो गए हैं।

पुलिस ने बताया कि एसटीएफ के जवान इलाके में गश्त के लिए गए थे और इसी दौरान लगभग 400 नक्सलियों ने घात लगाकर एसटीएफ की टीम पर हमला कर दिया और उसके बाद दोनों पक्षों के बीच मुठभेड़ शुरू हो गई। सूत्रों के अनुसार, इन 400 नक्सलियों में करीब 150 हथियारबंद थे।

मुठभेड़ सुबह लगभग 9.30 हुई। दो घंटे तक दोनों पक्षों में जमकर गोलीबारी हुई। इस दौरान एसटीएफ के सात जवान शहीद हो गए और 12 जवान घायल हो गए। सूत्रों का कहना है कि मुठभेड़ में कुछ नक्सलियों को भी नुकसान पहुंचा है।

उल्लेखनीय है कि यह पूरा इलाका जंगली एवं पहाड़ी है। राष्ट्रीय राजमार्ग से करीब 20 किलोमीटर दूर स्थित इस इलाके में कथिततौर पर नक्सलियों का राज चलता है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+