हत्या की घटनाओं से बिहार पुलिस में हड़कंप, 12 घंटे के भीतर 7 मर्डर

नई दिल्ली। बीते बुधवार की रात 8 बजे से गुरुवार की सुबह 6 बजे तक बिहार के भीतर कुल 7 हत्याओं के मामले सामने आए। हत्याओं की इस कड़ी को लेकर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए बिहार पुलिस हेडक्वार्टर के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि हत्या के इलाके के जिला प्रमुखों को हत्याओं की जांच करने को कहा गया है।

7 murders in 12 hours in bihar districts

बता दें कि समस्तीपुर में दो अलग मामलों में से एक में लोगों की गोली मारकर हत्या कर दी गई वहीं एक को भीड़ ने मार दिया। वहीं एक-एक शख्स को मधुबनी, रोहतास, सहरसा, ईस्ट चंपारण जिले में चाकू धोंपकर/गोली से मार दिया गया। इसके अलावा रुपौली गांव के पास 28 किलोमीटर के नेश्नल हाइवे पर मोटरसाइकिल पर सवार एक शख्स को न सिर्फ लूटा बल्कि हत्या भी कर दी। ये घटना तब हुई जब वह घर वापस आ रहा था।

वहीं मुफस्सिल पुलिस थाने के भीतर जितवारपुर बाईपास के पास उज्जवल बर्नवाल नाम के दवा व्यापारी की हत्या हो गई। अरोपी के फरार होने के बाद से पुलिस ने आस पास लोगों को आगाह कर दिया। दूसरी ओर विभूतिपुर पुलिस थाने के भीतर डुमरिया भगवति स्थान के पास तीसरी अन्य हत्या का मामला सामने आया। यहां एक बुर्जुग की हथोड़ा मारकर हत्या कर दी गई। मधुबनी में एक एलआईसी एजेंसी अमित कुमार कर्ण की उसके ही घर में गोली मारकर हत्या कर दी गई। रोहतास में शिवपुर गांव की वार्ड काउंसिलर के पति की हत्या की गई। सहरसा में रुपेश कुमार नाम के एक छात्र की अज्ञात लोगों ने हत्या कर दी। रुपेश पर तब गोली चलाई गई जब वह अपने भाई के साथ बालूवाहा बाजार गया हुआ था।

यह भी पढ़ें- अलीगढ़: ढाई साल की बच्ची हत्या केस में दो आरोपी गिरफ्तार, बताई मर्डर की वजह

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+