दिल्ली में ठंड का कहर जारी, 24 घंटों में 7 लोगों की मौत

नई दिल्ली। दिल्ली में कड़ाके की ठंड ने लोगों को परेशान किया हुआ है। शुक्रवार तक 24 घंटों में कुल 7 बेघर लोगों की जान चली गई। जबकि सिर्फ इस माह में कुल 109 लोगों ने ठंड से अपनी जान गंवाई है। दिल्ली पुलिस ने गृह मंत्रालय की वेबसाइट पर ये आंकड़ा साझा किया है। दिल्ली में केंद्र और राज्य सरकारें हैं और दोनों के अलग अलग दावे हैं। दिल्ली के केजरीवाल सरकार रैन बसेरों की तारीफें करती नहीं थकती जबकि ये काफी साबित नहीं हो रहे।

7 more died in delhi in 24 hours due to cold

हाल ही में खबर आई थी कि दिल्ली में ठंड से 96 बेघर लोगों की जान चली गई है। अब ये आंकड़ा बढ़ गया है।मरने वालों में अधिकतर लोग बाहर से मजदूरी करने के लिए दिल्ली आए हुए थे और सड़कों पर रहकर अपने गुजर बसर कर रहे थे।
इसके अलावा ठंड के साथ ही घने कोहरे के चलते ट्रेनें भी काफी देरी से चल रही हैं। साथ ही हवाई यातायात पर भी काफी असर पड़ा है। दिल्ली से निकलने वाली कई फ्लाइट्स देरी से चल रही हैं।

उत्तर से आ रही बर्फीली हवाओं के चलते दिल्ली में ठंड का ये हाल है। प्रदूषण का स्तर भी दयनीय है। ठंड के चलते मरने वालों की संख्या में रोजाना इजाफा हो रहा है।

यह भी पढ़ें - दिल्ली में ठंड से 96 बेघरों की मौत का दावा, कोहरे के चलते 11 ट्रेनें लेट

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+