दिल्ली में ठंड से 96 बेघरों की मौत का दावा, कोहरे के चलते 11 ट्रेनें लेट
नई दिल्ली। दिल्ली में ठंड का कहर जारी है। गिरते पारे ने आम लोगों की हालत खराब है। स्थिति ऐसी बदतर है कि ठंड के कारण राजधानी में पिछले 14 दिनों में 96 बेघर लोगों की जान जा चुकी है। मौत के इस खतरनाक आंकड़े से ठंड के कहर का साफ अंदाजा लगाया जा सकता है। ठंड से मौत का ये आंकड़ा सीएचडी (सेंटर फॉर हलिस्टिक डेवलप्मेंट) नाम की एक एजेंसी ने किया है। इन लोगों में सबसे अधिक मौत उत्तरी दिल्ली में हुई है। बुधवार को पारा 7 डिग्री तक लुढ़क गया है।

इसी एजेंसी के अनुसार दिसंबर 2018 से जनवरी 2019 तक ठंड से कुल 331 मौतें हुई हैं। जिनमें से सिर्फ 235 लोग ऐसे हैं जिन्होंने दिसंबर में अपनी जान गंवाई है और जनवरी में 96 की मौत हुई है। मरने वाले ये वो बेघर लोग थे जो रोजी रोटी के लिए दिल्ली आए हुए थे और मजदूरी कर गुजर बसर कर रहे थे।
सेंटर फॉर हलिस्टिक डेवलप्मेंट ने बताया है कि कोतवाली, सिविल लाइन, सराय रोहिला जहां को लेकर सरकार सबसे ज्यादा रैन बसेरे होने का दावा करती है वहां 14 में से 23 लोगों की मौत हुई है। ये आंकड़े सीएचडी ने गृह मंत्रालय की वेबसाइट से ही निकाले हैं राजधानी में उत्तर से आ रही बर्फीली हवाओं के चलते तापमान में भारी गिरावट देखने को मिली है। इसके अलावा कोहरे ने भी लोगों का जीना मुहाल किया हुआ है। कोहरे का कहर इतना गंभी र हैं कि राजधानी पहुंचने वाली 11 ट्रेनें देरी से चल रही हैं।
यह भी पढ़ें- दिल्ली में ठंड बढ़ी, कोहरे के चलते राजधानी आने वाली 12 ट्रेनें लेट












Click it and Unblock the Notifications