असम में उग्रवादियों का कहर, 7 लोगों की गोली मारकर हत्या

इस फायरिंग में कम से कम सात लोग मारे गए और कुछ अन्य घायल हो गए। पुलिस के मुताबिक हथियारबंद उग्रवादियों ने गेंदामारी इलाके में गोलीबारी की। आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि घायलों को ग्वालपाड़ा सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है।इस बावत अभी अधिक जानकारी हासिल नहीं हो पाई है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।












Click it and Unblock the Notifications