कर्नाटक: एक बार फिर 'बर्निंग बस' बनी वॉल्‍वो, 7 जिंदा जले

Seven killed as Mumbai-bound Volvo bus catches fire
बैंगलोर। कर्नाटक के उत्तरी शहर हावेरी के नजदीक पुल पर एक निजी बस में बुधवार आधी रात के बाद आग लग जाने से इसमें सवार सात लोगों की मौत हो गई और 33 अन्य घायल हो गए। यह शहर बेंगलुरू से 330 किलोमीटर दूर है। हावेरी के पुलिस अधीक्षक एम शशि कुमार ने बताया कि यह घटना बुधवार को आधी रात के बाद 2.45 बजे उस वक्त हुई जब बेंगलुरू से मुंबई के लिए रवाना हुई एक वाल्वो बस की राष्ट्रीय राजमार्ग 4 पर एक पुल की रेलिंग से जोरदार टक्कर हुई, टक्कर में ईंधन की टंकी में दरार आ जाने से बस में आग लग गई।

बेंगलुरू के नेशनल ट्रैवल्स की इस बस में लगभग 50 यात्री सवार थे। बस बुधवार रात बेंगलुरू से मुंबई के लिए निकली थी और इसने दुर्घटना के दौरान हावेरी से 15 किलोमीटर दूर कुनीमालाहाली गांव को पार किया था। कुमार ने बताया कि हम मृतकों के महिला एवं पुरुष होने का पता नहीं लगा सकते क्योंकि जले हुए शवों की पहचान मुश्किल है। 33 घायलों में से छह की हालत गंभीर है और उन्हें हावेरी से 50 किलोमीटर दूर हुबली स्थित सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

इस बस में 43 पुरुष और छह महिलाएं सवार थीं। कुमार ने कहा कि बस का चालक फरार है जबकि इसका सफाईकर्मी घायल हुआ और हावेरी के स्थानीय अस्पताल में भर्ती है। घटना के दौरान अधिकांश यात्री सो रहे थे और बस के निचले हिस्से में आग लगी हुई थी। घटना में घायल हुए लोग आपातकालीन खिड़की को तोड़कर बाहर निकलने में कामयाब रहे। इस दुर्घटना ने आंध्र प्रदेश के महबूब नगर में 30 अक्टूबर को वाल्वो बस में लगी आग की याद ताजा कर दी है, जिसमें 45 यात्रियों की मौत हो गई थी।

राज्य के परिवहन मंत्री रामालिंगा रेड्डी दुर्घटना का जायजा लेने और राहत एवं बचाव कार्य का निरीक्षण करने बेंगलुरू से दुर्घटनास्थल पहुंचे हैं। रेड्डी ने संवाददाताओं से यहां कहा कि पिछली घटना की तरह तेज रफ्तार दुर्घटना की वजह लग रही है। हम घटना की जांच के आदेश दे रहे हैं, हालांकि, चालक ने लापरवाही से बस चलाने की गलती की होगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+