बुलंदशहर में बेकाबू बस ने लोगों को कुचला, 7 लोगों की मौत, CM योगी ने किया मुआवजे का ऐलान
Recommended Video
लखनऊ। यूपी के बुलंदशहर में एक भीषण सड़क हादसा हुआ है, इस हादसे में एक रोडवेज बस ने 7 लोगों को कुचल दिया,इन सभी की मौके पर ही मौत हो गई, मरने वालों में 3 बच्चे और 4 महिलाएं शामिल हैं।

मामला बुलंदशहर के गंगाघाट के पास का है, जहां सड़क किनारे सो रहे तीर्थ यात्रियों को तेज रफ्तार में आ रही बस ने कुचल दिया, बताया जा रहा है कि सभी मृतक हाथरस जिले से तीर्थ यात्रा पर निकले हुए थे, हादसे के वक्त वो सभी गंगा स्नान के बाद सड़क किनारे सो रहे थे।
बस ड्राइवर फरार
पुलिस ने सभी शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है, इस घटना के बाद आरोपी बस ड्राइवर फरार है, बस चालक की तलाश की जा रही है, बताया जा रहा है कि हादसा एक निजी बस के अनियंत्रित होने से हुआ, मृतक सभी लोग एक ही परिवार के बताए जा रहे हैं, मृतकों के परिजनों को हादसे की सूचना दे दी गई है।
मुआवजे का ऐलान
घटना के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 7 श्रद्धालुओं की मृत्यु पर गहरा शोक व्यक्त किया है, सीएम योगी ने जिलाधिकारी प्रत्येक के परिजन को 2-2 लाख रुपए की राहत राशि वितरित करने के निर्देश दिए हैं।












Click it and Unblock the Notifications