असम में बोडो का आतंक: हमले में 7 की दर्दनाक मौत, 9 जख्मी

Seven killed, nine injured in Bodo militant attacks
गुवाहाटी। राज्य में संदिग्ध बोडो उग्रवादियों ने शनिवार को भी हमले किए, जिसके चलते राज्य में पिछले एक दिन में हुई तीन घटनाओं में सात लोगों की मौत हो गई तथा नौ अन्य घायल हो गए। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि राष्ट्रीय लोकतांत्रिक बोडोलैंड मोर्चा (एनडीएफबी) के वार्ता विरोधी धड़े के संदिग्ध उग्रवादियों ने शनिवार की शाम बोडोलैंड क्षेत्र के जिलों में आने वाले उदलगुड़ी जिले के अमबागान में एक व्यक्ति की हत्या कर दी। एनडीएफबी के उग्रवादियों ने चिरांग जिले के बागिदारा गांव में अंधाधुंध गोलीबारी की, जिसमें एक व्यक्ति की मौत हो गई तथा पांच अन्य घायल हो गए।

बोडो उग्रवादियों ने एक दिन पहले शुक्रवार को कोकराझार जिले में पांच लोगों की हत्या कर दी थी और चार लोगों को घायल कर दिया था। पुलिस ने बताया कि शनिवार की घटना पेशे से नाई विशाल शर्मा को एनडीएफबी के कार्यकर्ताओं ने एकदम नजदीक से गोली मार दी। दो उग्रवादियों ने शुक्रवार को देर शाम कोकराझार जिले में ही आथियाबाड़ी तिनियाली में एक बस पर हमला कर पांच लोगों की हत्या कर दी थी। पुलिस ने बताया कि सभी मृत व्यक्ति बिहार और पश्चिम बंगाल के हिंदीभाषी इलाके के लोग हैं। घायलों को बोंगईगांव के एक अस्पताल में भर्ती करवाया गया है, जिनमें तीन की हालत गंभीर है।

पुलिस आयुक्त (गृह) जीडी त्रिपाठी ने शनिवार को बताया कि इलाके में कानून एवं व्यवस्था बनाए रखने के लिए हमने सभी उचित उपाय कर दिए हैं। गड़बड़ी वाले इलाकों में अतिरिक्त बलों को भेज दिया गया है, तथा उग्रवादियों के खिलाफ व्यापक अभियान शुरू कर दिया गया है। उन्होंने बताया कि सुरक्षा बलों ने एनडीएफबी के एक धड़े के एक कार्यकर्ता को कल (शुक्रवार) को मार गिराया। कल से हुई घटनाएं कल की इस घटना का बदला लेने के लिए हो सकती हैं। एक अधिकारी ने बताया कि बिहार ने इस घटना में मारे गए बिहार से मजदूरी करने असम आए अपने नागरिकों के परिवारों को दो लाख रुपये की अनुग्रह राशि दिए जाने की घोषणा की। असम के मुख्यमंत्री तरुण गोगोई ने पुलिस महानिदेशक से स्थितियों से दृढ़ता से निपटने के आदेश दे दिए हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+