पश्चिम बंगाल में डॉक्टर की कोरोना वायरस से मौत, राजकीय सम्मान दिए जाने की मांग

कोलकाता। देशभर में कोरोना के खिलाफ लड़ाई में सबसे आगे डॉक्टर हैं, जो मरीजों को बचाने के लिए अपनी जान की परवाह नहीं कर रहे हैं। पश्चिम बंगाल में 69 वर्षीय एक डॉक्टर जो कोरोना वायरस से संक्रमित थे, उनकी मौत हो गई है। डॉक्टर की मौत के बाद पश्चिम बंगाल के ऑर्थोपेडिक एसोसिएशन ने प्रदेश सरकार से मांग की है कि उन्हें राजकीय सम्मान दिया जाए। एसोसिएशन की ओर से लोगों से अपील की गई कि वह सुबह 11 बजे 2 मिनट का मौन रखें और डॉक्टर की शहादत को अपनी श्रद्धांजलि दें।

Recommended Video

    Coronavirus : West Bengal में Covid 19 से डॉक्टर की मौत, राजकीय सम्मान देने की मांग | वनइंडिया हिंदी
    doctor

    डॉक्टर सिसिर कुमार मंडल का कोरोना संक्रमण के चलते निधन हो गया था। जिसे बाद एसोसिएशन ने उन्हें कोविड शहीद करार देते हुए प्रदेश सरकार से मांग की है कि डॉक्टर का अंतिम संस्कार पूरे राजकीय सम्मान के साथ किया जाए। साथ ही तमाम लोगों से कहा गया है कि अपने वर्किंग प्लेस पर ही 28 अप्रैल को सुबह 11 बजे दो मिनट का मौन रखकर उन्हें अपनी श्रद्धांजलि दें। बता दें कि देश में कोरोना वायरस से हर रोज लोगों की मौत हो रही है। देशभर के डॉक्टर इन मरीजों को बचाने के लिए जुटे हैं, कई डॉक्टर और स्वास्थ्यकर्मी इन मरीजों के इलाज के दौरान खुद भी संक्रमित हो चुके हैं और अपनी जान तक गंवा चुके हैं।

    गौरतलब है कि भारत में कोरोना वायरस से 29 हजार से अधिक लोग संक्रमित हैं। स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय ने मंगलवार सुबह बताया कि देश में बीते 24 घंटों में 62 मौतें और 1543 नए मामले सामने आए हैं। भारत में मौत के मामलों में सबसे तेज वृद्धि दर्ज की गई है। मंत्रालय के मुताबिक अब भारत में कोरोना वायरस के पॉजिटिव मामलों की कुल संख्या बढ़कर 29435 हो गई है, जिसमें 21632 सक्रिय मामले हैं। इसमें 6868 लोग ठीक / डिस्चार्ज, 934 मौतें और 1 विस्थापित शामिल हैं।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+