कोरोना वायरस की गिरफ्त में CRPF के 64 जवान, 12 नए COVID-19 संक्रमितों की पुष्टि
नई दिल्ली। वैश्विक महामारी कोरोना वायरस का संक्रमण अब देश के सुरक्षाकर्मियों को भी अपनी गिरफ्त में लेने लगा है। गुरुवार को केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) बटालियन में कोरोना संक्रमित जवानों की संख्या बढ़कर 64 हो गई है। इनमें से 47 जवानों को पहले ही इलाज के लिए आईसोलेशन में रखा गया वहीं, 1000 बटालियन के लोगों को क्वारेंटीन किया गया है। प्राप्त जानकारी के मुताबिक 6 मरीजों की पहचान कल की गई थी और आज 12 नए कोरोना संक्रमितों की पुष्टि हुई है।

इससे पहले बुधवार को असम के 7 सीआरपीएफ जवानों सहित नई दिल्ली में 10 लोगों का कोरोना टेस्ट पॉजिटिव आया था। इसकी जानकारी स्वास्थ्य मंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने बुधवार को दी थी। 28 अप्रैल को केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल के 55 वर्षीय जवान जोकि असम का है, उसकी सफदरगंज अस्पताल में मौत हो गई थी। जवान को मधुमेह और हाइपरटेंशन की बीमारी है। केंद्रीय सुरक्षा मंत्रालय और आंतरिक सुरक्षा और सीमा की रखवाली के लिए केंद्रीय गृह मंत्रालय के तहत काम करने वाले अर्धसैनिक बलों के 10 लाख जवानों के बीच कोरोना वायरस से यह पहली मौत थी।
मृतक सीआरपीएफ का जवान एक उप-निरीक्षक (SI) रैंक का अधिकारी था वायरस के सकारात्मक परीक्षण के बाद उन्हें कुछ दिनों पहले सफदरजंग अस्पताल में भर्ती कराया गया था। एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया था कि वह दिल्ली स्थित बल की 31 वीं बटालियन के साथ तैनात थे। मृतक सैन्य अधिकारी, जो असम में बारपेटा जिले के रहने वाले थे उनमें मधुमेह और उच्च रक्तचाप से पीड़ित थे। इस बटालियन के कम से कम 31 अन्य कर्मियों को कोरोना संक्रमण के बाद भर्ती कराया गया है। ऐसी आशंका है कि यह सभी एक अन्य संक्रमित सहकर्मी के संपर्क में आए थे।
यह भी पढ़ें: कोरोना वायरस: केंद्र ने दिल्ली के सभी जिलों को रेड जोन में रखा, 3 मई के बाद छूट मिलना मुश्किल












Click it and Unblock the Notifications