62 भारतीय करेंगे मंगल ग्रह की सैर

planet
नयी दिल्ली। आज साइंस इतना विकसीत हो गया कि इंसान के लिए कुछ भी असंभव नहीं रह गया है। चांद पर पहले ही भारत फतह पा चुका है और अब दुनिया मंगल पर अपना घर बसने जा रही है। मंगल ग्रह पर एक स्थाई कॉलोनी बसाने को लेकर मंगल ग्रह पर वर्ष 2024 में एक निजी अभियान के तहत चार लोगों को भेजने के लिए 62 भारतीय सहित 1000 से अधिक लोगों को चयनित किया गया है।

नीदरलैंड के गैर लाभकारी संगठन मार्स वन ने 20,000 से अधिक आवेदकों में से 1058 लोगों का चयन किया है। संस्था द्वारा चुने गए ये लोग मंगल ग्रह पर मानव जीवन की बुनियाद रखना चाहते हैं। स्पेसकॉम के मुताबिक पहली सूची में 297 लोग अमेरिका के हैं, जबकि सूसरे नंबर पर कनाडा के 75 उम्मीदवार है। जबकि भारत 62 उम्मीदवारों के साथ तीसरे और रूस 52 उम्मीदवारों के साथ चौथे स्थान पर है।

मार्स वन के मुख्य मेडिकल अधिकारी नारबर्ट क्राफ्ट ने बताया कि 2014 और 2015 में और कई चरणों में लोगों को इसके लिए चयनित करना है। मार्स वन की योजना मंगल पर एक स्थायी मानव बस्ती बसाने की है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+