केरल में 6 साल की बच्ची का अपहरण, 10 लाख की मांगी फिरौती, CM ने पुलिस को किया अलर्ट
केरल के पूयापल्ली में सोमवार को छह साल की लड़की का अपहरण हो गया है। मासूम के अपहरण पर प्रदेश के मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन ने चिंता जाहिर की है। मुख्यमंत्री ने प्रदेश की पुलिस को जांच का निर्देश दिया है मुख्यमंत्री कार्यालय की ओर से बयान जारी करके कहा गया है कि अपहरण की घटना के कुछ घंटों के बाद ही प्रदेश की पुलिस को मुख्यमंत्री ने निर्देश दिया है कि वह घटना की त्वरित जांच करे।
मुख्यमंत्री ने कहा कि पुलिस सक्रिय रूप से लड़की की तलाश कर रही है और लोगों से अपील है कि वह इस बारे में भ्रामक जानकारी ना साझा करें। इस बीच जो रिपोर्ट सामने आई है उसके अनुसार लड़की के माता-पिता को अपहरणकर्ताओं ने फिरौती के लिए फोन किया है। अपहरणकर्ताओं की फिरौती का कॉल का ऑडियो रिकॉर्डिंग सामने आई है।

अपहरणकर्ताओं ने कहा कि लड़की सुरक्षित है और उसे कुछ नहीं हुआ है। अपहरणकर्ताओं ने फोन पर धमकी दी है कि 10 लाख रुपए दे दो तो बुधवार सुबह छोड़ देंगे। इसके साथ ही अपहरणकर्ताओं ने साफ तौर पर चेतावनी दी है कि इसकी पुलिस को जानकारी नहीं देना। रिपोर्ट के अनुसार अपहरण के तुरंत बाद 5 लाख रुपए की फिरौती की कॉल आई थी।
अपहरण के तुरंत बात बच्ची की मां के फोन पर कॉल आई तो लोगों को लगा कि बच्ची का पता चल गया। लेकिन कुछ ही देर बाद अपहरणकर्ताओं ने फिरौती की मांग कर डाली। फोन करके 5 लाख रुपए की फिरौती मांगी गई। जिसके बाद पुलिस ने लड़की की तलाश तेज कर दी है।
बच्ची के भाई ने पुलिस को बयान दिया है कि अपहरणकर्ताओं की संख्या तकरीबन चार है, जिसमे एक महिला भी शामिल है। जब बच्ची अपने भाई के साथ ट्यूशन की क्लास लेने जा रही थी इसी वक्त सफेद कार से ये लोग आए और बच्ची का अपहरण करके ले गए। वहीं घटना के बाद पुलिस इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज तलाश रही है।
बता दें कि यूरोपियन यूनियन की मेजबानी में आयोजित इस बैठक में कुल 42 देशों के विदेश मंत्रियों ने हिस्सा लिया। बैठक में युद्ध विराम को आगे बढ़ाने पर विचार किया गया था। फिलिस्तीन प्राधिकार के विदेश मंत्री रियाद अल मलीकी ने भी युद्ध विराम की आवश्यकता जताई। उन्होंने कहा कि युद्ध की वजह से बड़ी संख्या में फिलिस्तीनी नागरिक मारे गए हैं।
युद्धविराम के आगे बढ़ने पर हमास की ओर से हर रोज 10 बंधकों को छोड़ रहा है और इसके बदले 30 फिलिस्तीन कैदियों को रिहा करने की बात हुई है। इसके साथ गाजा पट्टी में राहत सामग्री और डीजल, पेट्रोल, गैस आदि की आपूर्ति को जारी रखा जाएगा। बता दें कि तीन दिनों के युद्ध विराम में कुल 39 फिलिस्तीनियों को सहित कुल 58 बंधकों को रिहा किया गया है। इसके बदले 117 फिलिस्तीन कैदियों को छोड़ा गया है। हमास ने कुल 50 बंधकों को छोड़ने की बात कही है, जबकि इजराइल को 150 कैदियों को रिहा करना है।












Click it and Unblock the Notifications