न्यू ईयर का जश्न मनाकर लौट रहे इंजीनियरिंग के 6 छात्रों की दर्दनाक मौत
तिरुवनंतपुरम। केरल के कोल्लम जिले के 6 परिवारों में नये साल का जश्न मातम में तब्दील हो गया। सीधे शब्दों में कहें तो केरल के कोल्लम जिले में नये साल की शुरुआत दर्दनाक सड़क हादसे से हुई।

यहां गुरुवार तड़के तेज रफ्तार से चल रही कार एक ट्रक से जा टकरायी जिससे कार में सवार इंजीनियरिंग के छह छात्रों की मौत हो गई। सभी छात्र टीकेएम कोल्लम इंजीनियरिंग कॉलेज के थर्ड ईयर के हैं और नए साल के जश्न के बाद वर्काला बीच से लौट रहे थे।
ट्रक के चालक ने मीडिया को बताया कि कार काफी तेज गति से आ रही थी और ट्रक से टकरा गई। कार से शवों को काफी मुश्किल से निकाला जा सका। सभी की घटनास्थल पर मौत हो गई थी। हालांकि इस संबंध में अभी अधिक जानकारी नही मिल पाई है। छात्रों के परिजनों को सूचना दे दी गई है और शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।












Click it and Unblock the Notifications