8 साल की बच्ची से करते थे 5 नाबालिग समेत 6 लोग गैंगरेप, पेट दर्द से खुला मामला

बच्ची को पेट दर्द की शिकायत होने के बाद इस पूरे मामले का खुलासा हुआ। बलात्कार करने वालों में 12 से 18 साल तक के उम्र के लड़के शामिल हैं।

पुणे। पुणे में आठ साल की बच्ची के साथ नाबालिग लड़कों द्वारा सामूहिक बलात्कार करने की घटना घटी। इस घटना से पूरे परिसर में खलबली मच गई है। बलात्कार करने वालों में 12 से 18 साल तक के उम्र के लड़के शामिल हैं। बच्ची को पेट दर्द की शिकायत होने के बाद इस पूरे मामले का खुलासा हुआ। पेट दर्द की शिकायत के बाद बच्ची के पिता उसे इलाज के लिए हॉस्पिटल लेकर गए। उसके बाद बच्ची के साथ बलात्कार करने की घटना सामने आई। बच्ची के साथ पिछले 5 महीनों से बलात्कार किया जा रहा था।

5 स्कूली दोस्तों ने किया लड़की संग गैंगरेप

5 स्कूली दोस्तों ने किया लड़की संग गैंगरेप

ये घटना पुणे के कोंढवा परिसर में घटी है, कोंढवा पुलिस स्टेशन में ये मामला दर्ज किया गया है। इस मामले में 18 वर्षीय एक लड़के और पांच नाबालिग लड़कों को हिरासत में लेकर बाल सुधारगृह में भेजा गया है। ये घटना काफी निंदनीय और शर्मसार कर देने वाली घटना है। बच्ची और आरोपी लड़के एक ही परिसर के रहने वाले हैं। उसमें से कुछ नाबालिग लड़के बच्ची के स्कूल में ही पढ़ते हैं। कोंढवा पुलिस स्टेशन के सीनियर पुलिस इंस्पेक्टर मिलिंद गायकवाड द्वारा दी गई जानकारी अनुसार बच्ची को दो दिनों से पेट में तकलीफ हो रही थी, बच्ची बार-बार रो रोकर पेट में दर्द की शिकायत बयां कर रही थी। बच्ची के पिता पुणे के ससून हॉस्पिटल में बच्ची को इलाज के लिए लेकर गए।

पेट दर्द होने पर पिता ले गए अस्पताल

पेट दर्द होने पर पिता ले गए अस्पताल

बच्ची का इलाज करने के बाद डॉक्टरों को संदेह हुआ, उन्होंने फौरन बच्ची के पिता को बच्ची की माता और घर की किसी महिला को बुलाने के लिए कहा। पिता ने फोन करके बच्ची की मां और दादी को हॉस्पिटल बुला लिया। बच्ची की मां और दादी से डॉक्टरों ने बच्ची के साथ हुए कुकर्म की जानकारी दी। बच्ची के साथ हुए इस हादसे को सुनकर पूरा परिवार सदमे में आ गया। बच्ची से इस बारे में डॉक्टरों ने बड़े ही प्यार और फ्रैंडली होकर पूछताछ की तो बच्ची ने बताया कि 6 लड़के हमेशा उसके साथ कुछ गलत किया करते हैं और किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी देते हैं।

चॉकलेट के बहाने बुलाया था घर

चॉकलेट के बहाने बुलाया था घर

बच्ची ने ये भी बताया कि 18 साल के लड़के ने उसे चॉकलेट देने के बहाने घर बुला लिया और उसके साथ 5 और लड़कों को बुलाकर गलत काम किया। बच्ची को ये नाबालिग लड़के हमेशा अपने साथ खेलने के बहाने घर, टेरिस और सुनसान जगह पर ले जाते थे और उसके साथ बलात्कार करते थे। इस घटना का खुलासा होते ही परिवारवालों और डॉक्टरों ने पुलिस को इस बात की जानकारी दी। पुलिस ने देर रात 18 वर्षीय आरोपी को गिरफ्तार किया। आरोपी ने पुलिस पूछताछ में कबूल किया, उसने और लड़कों के साथ मिलकर बच्ची के साथ बलात्कार किया है। 5 नाबालिग लड़कों के नाम सामने आने के बाद पुलिस ने उनको भी हिरासत में लेकर बाल सुधारगृह में भेज दिया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+