काज़ीरंगा में आयी बाढ़, मां से बिछड़ गये बेबी राइनो, देखें तस्वीरें
नयी दिल्ली। असम में बाढ़ के हालात बिगड़ते जा रहे हैं। 12.5 लाख लोग बाढ़ से प्रभावित हो चुके हैं। लोग आशियाने को छोड़कर जाने को मजबूर है, लेकिन बेजुबान जानवर बाढ़ में खुद को बचा पाने में असहाय हो चुके हैं। बाढ़ की वजह से काजीरंगा राष्ट्रीय उद्यान में बाढ़ का पानी भर गया है, जिसकी वजह से जानवर डूब रहे हैं। अभ्यारण में पानी भर जाने की वजह से व्यस्क गैंडा की मौत हो गई तो वहीं सेना और राहत दल कई जानवरों का बचा पाने में कामियाब हो गए हैं।

वन विभाग के अधिकारियों ने बताया कि काजीरंगा राष्ट्रीय उद्यान में बाढ़ के पानी के कारण एक व्यस्क गैंडा डूब गया। राहत दल ने राइनों के 6 बच्चों को बचाने में सफलता हासिल की। बच्चे भले बाढ़ से बच गए हो, लेकिन वो अपने परिवार और अपनी मां से बिछड़ गए हैं।
राहत-बचाव दल ने बच्चों को जंगल से बचाकर संरक्षण केंद्र में रखा गया है। उन्हें यहां तब तक रखा जाएगा, जब तक जंगल से बाढ़ का पानी वापस नहीं चला जाता। राहत दल के लोग जानवरों को सुरक्षित निकालकर संरक्षण केंद्र ला रहे हैं। आपको बता दें काजीरंगा अभ्यारण में बड़ी संख्या में गैंडा, बाघ और हाथी रहते हैं।












Click it and Unblock the Notifications