'शसमलेई योजना' को पूरा करने की 5T के अध्यक्ष वीके पांडियन ने 31 दिसंबर तय की अंतिम तारीख, जानें योजना
5टी और नबीन ओडिशा के अध्यक्ष वीके पांडियन ने गुरुवार को संबलपुर के दौरे पर पहुंची थी। इस मौके पर उन्होंने सुबह समलेश्वरी मंदिर पहुंच कर पूजा-अचैना की। इसके बाद पांडियन ने पांडियन ने गुरुवार को समलेई परियोजना की प्रगति की समीक्षा की। संबलपुर प्रशासन को समलेश्वरी मंदिर क्षेत्र प्रबंधन और स्थानीय अर्थव्यवस्था पहल (SAMALEI) के सभी कार्यों को 31 दिसंबर तक पूरा करने का निर्देश दिया।

बता दें ओडिशा में समलेई योजना में पुरी जगन्नाथ मंदिर और भुवनेश्वर के लिंगराज मंदिर की तर्ज पर सदी के मां समलेश्वरी मंदिर के सौंदर्यीकरण और विकास की परिकल्पना की गई है।
नबीन ओडिशा की अध्यक्ष पांडियन ने जिला अधिकारियों को मंदिर में आने वाले भक्तों को सभी सुविधाएं प्रदान करने पर जोर देने की सलाह दी। उन्होंने कार्यों को इस तरह से क्रियान्वित करने को कहा कि तीर्थयात्री और पर्यटक मंदिर से एक सुंदर आध्यात्मिक अनुभव अपने साथ लेकर जाए।
पांडितायन ने इस प्रोजेक्ट से जुड़े अधिकारियों से पेयजल सुविधा, शौचालय, सीसीटीवी और लाइट के काम को जल्द से जल्द सेपूरा करनेके लिए कहा।। इसके अलावा अधिकारियों को परियोजना कार्य में तेजी लाने के लिए शेष संरचनाओं को 10 दिनों के भीतर हटाने का भी निर्देश दिया गया।
गौरतलब है कि ओडिशा सरकार की समलेई योजना के तहत पुरी के जगन्नाथ मंदिर और भुवनेश्वर के लिंगराज मंदिर की तर्ज पर 16वीं सदी के मां समलेश्वरी मंदिर के सौंदर्यीकरण और डेवलमेंट किया जाना है। ओडिशा ब्रिज एंड कंस्ट्रक्शन कॉर्पोरेशन (ओबीसीसी) SAMALEI परियोजना को क्रियान्वित किए जा रहे 40 एकड़ क्षेत्र में चल रहे इस प्रोजेक्ट के अंतर्गत मंदिर के अंतर्गत आने वाले प्रांगण में इस पौराणिक विरासत गलियारे का निर्माण, तीर्थयात्रियों के लिए उन्नत सुविधाएं, मंदिर तक बेहतर पहुंच और महानदी नदी तट का विकास शामिल है।












Click it and Unblock the Notifications