लगातार घट रहे कोरोना के मरीज, पिछले 24 घंटों में मिले 5921 केस, एक्टिव मामले घटकर हुए 63878
नई दिल्ली, 5 मार्च: देश में कोरोना के हालात अब काफी हद तक सुधर गए हैं, जहां पिछले 24 घंटों में 5921 नए मामले सामने आए, जबकि 289 मरीजों ने इस महामारी की वजह से जान गंवाई। राहत भरी बात ये रही कि इस अवधि में 11651 मरीज रिकवर भी हुए। ऐसे में देश में कुल एक्टिव केस की संख्या 63,878 हो गई है। फिर भी स्वास्थ्य मंत्रालय ने सभी से सावधानी बरतने की अपील की है।
Recommended Video

स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से शनिवार सुबह जारी रिपोर्ट के मुताबिक अब रोजाना का पॉजिटिविटी रेट 0.63% है। इसके साथ ही देश में अब तक कुल 4,23,78,721 मरीजों ने इस वायरस को मात दी है, जबकि 5,14,878 की जान गई। वहीं दूसरी ओर महामारी के खिलाफ देशभर में युद्धस्तर पर टीकाकरण अभियान जारी है, जहां अब तक वैक्सीन की 1,78,55,66,940 डोज लोगों को दी जा चुकी है।
दिल्ली में क्या हैं हालात?
राजधानी में भी हालात अब काफी हद तक सुधर गए हैं, जहां शुक्रवार को 302 नए मरीज सामने आए। इस दौरान 4 मरीजों की मौत हुई है। स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक दिल्ली में संक्रमण दर 0.63 फीसदी है। वहीं कुल मामलों की बात करें तो अब तक 18,61,189 मरीज आए हैं, जिसमें से 26,134 ने जान गंवाई।
चौथी लहर पर क्या कह रहे एक्सपर्ट?
नेशनल इंस्टीट्यूट फॉर इम्प्लीमेंटेशन रिसर्च ऑफ नॉन कम्यूनिकेबल डिसीज के निदेशक और कम्यूनिटी मेडिसिन विशेषज्ञ डॉ. अरुण शर्मा के मुताबिक अभी तक देश में कोरोना की तीन लहरें आ चुकी हैं। अब लोगों के मन में चौथी लहर को लेकर सवाल उठ रहे हैं, लेकिन दो सालों में सभी देशों ने कोरोना के नए-नए वेरिएंट देखे हैं, लेकिन में चौथी लहर की सटीक भविष्यवाणी करना कठिन है। उन्होंने आगे कहा कि अभी तक कोरोना का कोई नया म्यूटेशन नहीं आया है, साथ ही देश की 80 प्रतिशत आबादी का टीकाकरण भी हो गया है। ऐसे में लग रहा कि चौथी लहर ज्यादा खतरनाक नहीं होगी।












Click it and Unblock the Notifications