त्योहारी सीजन में भी कोरोना के हालात कंट्रोल में, बीते 24 घंटों में देश में 5910 नए केस
नई दिल्ली, 5 सितंबर: देश में त्योहारों का मौसम चल रहा है। आशंका जताई जा रही थी कि सार्वजनिक जगहों पर भीड़भाड़ की वजह से कोरोना के केस बढ़ सकते हैं, लेकिन ऐसा कुछ नहीं हुआ। पूरे देश में हालात अभी सामान्य बने हुए हैं, जिस वजह से पिछले 24 घंटों में 5910 नए केस सामने आए, जबकि 7034 लोगों ने इस महामारी को मात दी। ऐसे में कुल एक्टिव केस की संख्या 53,974 हो गई और पॉजिटिविटी रेट 2.60 प्रतिशत है। इससे पहले रविवार को रोजाना के केस की संख्या 6809 थी यानी पिछले 24 घंटे में केस कम हुए हैं।

Recommended Video
वहीं राजधानी दिल्ली में पिछले कुछ दिनों की तुलना में कोरोना के केस में हल्की बढ़ोतरी हुई है। रविवार को जारी रिपोर्ट के मुताबिक कोरोना के 218 नए मामले सामने आए हैं। राहत की बात ये रही कि इससे किसी भी मरीज की मौत नहीं हुई। अभी फिलहाल राजधानी में संक्रमण दर 1.93 प्रतिशत है। ऐसे में लोगों से कोरोना गाइडलाइन का पालन करने की अपील की जा रही।
टीकाकरण अभियान जारी?
कोरोना महामारी को मात देने के लिए पूरे देश में टीकाकरण अभियान जारी है, जहां अब तक वैक्सीन की 213.50 करोड़ डोज लोगों की दी जा चुकी है। स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक अभी तक 102 करोड़ लोगों को वैक्सीन की पहली डोज लगी है, जबकि 94 करोड़ लोग देश में ऐसे हैं, जिन्होंने दोनों डोज ले ली है। वहीं केंद्र सरकार ने बूस्टर डोज लगाने की प्रक्रिया कई महीने पहले शुरू की थी, जिसके तहत 16.68 करोड़ से ज्यादा डोज लगाई गई है।
सर्दियों को लेकर चेतावनी
वहीं सर्दियों का मौसम शुरू होने वाला है, उससे पहले यूरोपीय संघ की दवा एजेंसी ने कोविड के नए वेरिएंट को लेकर चेतावनी जारी की है। उन्होंने कहा कि आने वाले दिनों में कोविड का नया रूप देखने को मिल सकता है, लेकिन मौजूदा टीकों की मदद से लोगों को गंभीर बीमारी और होने वाली मौतों से बचाया जा सकता है। ऐसे में बूस्टर डोज में तेजी लाने की जरूरत है।












Click it and Unblock the Notifications