केरल: शराबी पिता ने 54 दिन के नवजात को जमीन पर पटका, बच्ची की हालत गंभीर

कोच्चि। केरल के एर्नाकुलम जिले के एक कस्बे में एक दिल दिहला देने वाली घटना सामने आई है। केरल में एक व्यक्ति ने 54 दिन की अपनी बच्ची को कथित रूप से थप्पड़ मारा और उसे एक चारपाई पर फेंक दिया जिससे वह गंभीरू रूप से घायल हो गई। अस्पताल में भर्ती बच्ची की हालत गंभीर बनी हुई है। पुलिस ने बताया कि, घटना गुरुवार की है। मामले की जांच की जा रही है।

54 day old infant assaulted by father, battles for life in kerala

पुलिस ने बताया कि, बच्ची को गुरुवार को पीटे जाने के बाद निकटवर्ती कोलनचेरी में एक निजी अस्पताल के आईसीयू में भर्ती कराया गया है। उन्होंने बताया कि बच्ची को कई बार दौरे पड़ चुके हैं और अगले 24 घंटे उसके लिये महत्वपूर्ण हैं। बच्ची के पिता ने जब डॉक्टरों को बताया कि बच्ची चारपाई से गिरकर घायल हुई है तो उन्हें उसके दावों पर विश्वास नहीं हुआ और उन्होंने पुलिस को मामले की जानकारी दी।

40 वर्षीय शैजू थॉमस को उसकी नेपाली पत्नी के बयान के आधार पर मामला दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया गया है। थॉमस से पूछताछ की जा रही है। पुलिस ने बताया कि थॉमस स्वभाव से गुस्सैल और शराबी है। उसे संदेह था कि वह बच्ची का पिता नहीं है और शायद इसी कारण उसने बच्ची को मारने की कोशिश की। उसने पत्नी की गोद से छीनने के बाद उसने थप्पड़ मारे और फिर बच्ची को चारपाई पर पटक दिया।

हालांकि, यह स्पष्ट नहीं है कि बच्ची पर हमला करते वक्त वह नशे में था या नहीं। थॉमस सोशल मीडिया के माध्यम से अपनी 34 वर्षीय पत्नी से मिला था। जिसके बाद उसने नेपाल के एक चर्च में उससे शादी रचाई थी। थॉमस को 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। उस पर भारतीय दंड संहिता की विभिन्न धाराओं के तहत धारा 307 (हत्या का प्रयास) सहित कई मामलों में केस दर्ज किया गया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+