मुंबई पुलिस के 52 वर्षीय हेड कांस्टेबल की कोरोना से मौत, सीएम उद्धव ठाकरे ने जताया शोक
मुंबई। भारत में कोरोना वायरस के सबसे बड़े हॉटस्पॉट महाराष्ट्र में संक्रमित मरीजों की मौत का आंकड़ा तेजी से बढ़ रहा है। रविवार को प्रदेश की राजधानी मुंबई में एक 52 वर्षीय कोरोना पीड़ित हेड कांस्टेबल संदीप सुर्वे की मौत हो गई। मुंबई पुलिस ने एक ट्वीट की माध्यम से बताया कि वह कई दिनों से कोरोना वायरस से जिंदगी की जंग लड़ रहे थे। कांस्टेबल की मौत पर महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे में भी शोक व्यक्त किया है।
Recommended Video

बता दें कि देश की आर्थिक राजधानी मुंबई में संक्रमण तेजी से फैला है, अकेले 3000 हजार से ज्यादा मरीज मुंबई में ही पाए गए हैं। कोरोना वायरस संक्रमण अब पुलिस विभाग में भी पहुंच गया है। बताया जा रहा है कि राज्य के 15 अधिकारियों सहित 96 पुलिसकर्मी कोरोना संक्रमित हैं। मुंबई पुलिस में कोरोना वायरस से होने वाली यह दूसरी मौत है इससे पहले शनिवार को मुंबई के एक निजी अस्पताल एक 57 साल के पुलिस कांस्टेबल की मौत हो गई थी।
स्वास्थ्य और पुलिसकर्मियों के संक्रमित होने के लगातार केस सामने आ रहे हैं। फ्रंटफुट पर काम कर रहे पुलिस के जवान कोरोना संक्रमण की चपेट में आसानी से आ जा रहे हैं। महाराष्ट्र पुलिस के जवान कोरोना वायरस से अन्य राज्यों की तुलना में सबसे ज्यादा संक्रमित हैं। उल्लेखनीय है कि कोरोना वायरस से संक्रमित ये सभी पुलिस वाले देश में घोषित लॉकडाउन के चलते दिन रात काम कर रहे हैं। ऐसे में जहां राज्य की जनता इस महामारी की चपेट में आ रही हैं। वहीं मुंबई समेत महाराष्ट्र के पुलिस वाले भी कोरोना वायरस के चपेट में आ रहे हैं। खबरों की माने तो इस महामारी से सबसे ज्याद मुंबई में तैनात पुलिस वाले संक्रमित हुए हैं। क्योंकि महाराष्ट्र के प्रमुख शहरों में मुंबई सबसे ज्यादा संक्रमित हैं।
यह भी पढ़ें: 'कोरोना से एक बार ठीक हो चुके मरीज भी सेफ नहीं' वाले Tweet को WHO ने क्यों किया डिलीट?












Click it and Unblock the Notifications