कोरोना से 24 घंटों के भीतर 507 लोगों की मौत, 18653 नए केस मिले
कोरोना वायरस के कारण एक दिन के भीतर 500 से ज्यादा लोगों की मौत हुई है... भीतर 507 लोगों की मौत, 18653 नए केस मिले
नई दिल्ली। देश में कोरोना वायरस का संक्रमण तेजी से फैल रहा है। पिछले 24 घंटों के भीतर ही कोरोना वायरस के कारण अलग-अलग राज्यों में 507 लोगों की मौत हुई है, जबकि 18,653 नए केस सामने आए हैं। इन नए आंकड़ों के साथ देश में कोरोना वायरस के पॉजिटिव केस बढ़कर 5,85,493 हो गए हैं। वहीं, मृतकों की संख्या भी 17,400 तक पहुंच गई हैं। केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय ने बताया कि अभी तक देश में कोरोना वायरस के 3,47,979 मरीज ठीक हो चुके है, जिसके बाद एक्टिव केस 2,20,114 बचे हैं।
Recommended Video

रिकवरी रेट बढ़कर हुआ 59.43 फीसदी
हालांकि राहत की बड़ी बात ये है कि देश में कोरोना वायरस के मरीजों का रिकवरी रेट बढ़कर 59.43 फीसदी हो गया है। पिछले 24 घंटों के भीतर ही कोरोना वायरस के 13,157 मरीज ठीक हुए हैं। वहीं, इंडियन काउंसिल ऑफ मेडिकल रिसर्च (आईसीएमआर) ने टेस्टिंग के आंकड़ों की जानकारी देते हुए बताया कि 30 जून 2020 तक देश में कोरोना वायरस के 86,26,585 सैंपल टेस्ट हो चुके हैं, जिनमें से 2,17,931 सैंपल टेस्ट पिछले 24 घंटों के भीतर किए गए हैं।

महाराष्ट्र में मरीजों की संख्या बढ़कर 174,761
राज्यों की बात करें तो महाराष्ट्र में कोरोना वायरस का कहर जारी है। महाराष्ट्र में कोरोना वायरस के मरीजों का आंकड़ा बढ़कर 174,761 तक पहुंच गया है, जबकि 7,855 लोगों की मौत हो चुकी है। तमिलनाडु में भी कोरोना वायरस के मामले लगातार बढ़ रहे हैं, जहां मरीजों की संख्या 90,167 हो गई है। कोरोना वायरस के कारण यहां 1,201 लोगों की जान गई है। देश की राजधानी दिल्ली में कोरोना वायरस के कारण 2,742 लोगों की जान जा चुकी है और कुल केस 87,360 हैं।

कोरोना वायरस की वैक्सीन को लेकर पीएम मोदी ने की बैठक
इससे पहले मंगलवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारत में बन रही कोरोना वायरस की वैक्सीन को लेकर एक बैठक की। भारत की पहली कोरोना वायरस वैक्सीन तैयार कर रही भारत बायोटेक लिमिटेड को वैक्सीन के ह्यूमन ट्रायल की मंजूरी मिल गई है। बैठक के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि कोरोना वायरस की वैक्सीन सस्ती और सार्वभौमिक होनी चाहिए। साथ ही पीएम मोदी ने इस संबंध में टीकाकरण के लिए अधिकारियों को एक विस्तृत प्लान तैयार करने के निर्देश दिए।
-
Kal Ka Mausam: Delhi-UP समेत इन राज्यों में तूफानी बारिश का IMD अलर्ट! 2–5 अप्रैल तक कहां-कहां आंधी-ओलावृष्टि? -
Mumbai Ram Navami Controversy: बीजेपी नेता की मांग, 'मस्जिद-नमाज के नाम पर शोभा यात्रा पर नहीं लगे रोक' -
Kal Ka Mausam: Delhi से महाराष्ट्र तक IMD का अलर्ट! 3-4 अप्रैल को किन राज्यों में तूफानी बारिश-ओलावृष्टि? -
Mumbai Property: मुंबई और पुणे में अपना घर का सपना होगा पूरा, महाराष्ट्र सरकार ने दी बड़ी सौगात -
Mumbai Gold Silver Rate Today: 'गुड फ्राईडे' पर सोना-चांदी ने किया हैरान, कहां पहुंचा मुंबई में भाव? -
IAS Tina Dabi Transfer: दो लव मैरिज-एक से तलाक, विवादों में घिरीं UPSC टॉपर टीना डाबी का कहां-क्यों ट्रांसफर? -
LPG Price Today: युद्ध के बीच जनता पर फूटा महंगाई बम, सिलेंडर के दाम बढ़े, आपके शहर में कहां पहुंचा रेट? -
Ashok Kumar Mittal Caste: मिठाई वाले का बेटा कैसे बना AAP का नया डिप्टी लीडर? क्या है जाति? पत्नी-बच्चे कौन? -
IPL 2026 के बीच क्रिकेट जगत में पसरा मातम, सचिन के पहले शतक के 'असली हीरो' का निधन! शराब ने डुबोया करियर -
Iran America War: ईरान ने Amazon पर किया हमला, बहरीन का उड़ाया डेटा सेंटर, क्यों है बेहद खतरनाक? -
'16 की उम्र में क्लब के बाहर 20 रु. में खुद की CD बेची', Dhurandhar के इस बड़े स्टार का सच, यूं बदली किस्मत -
New Rules from 1 April 2026: 'LPG के दाम से लेकर ATM के चार्ज तक', आज से बदल गए ये 7 बड़े नियम












Click it and Unblock the Notifications