Bengaluru Wolfdog: क्या वाकई ₹50 करोड़ का है ये कुत्ता? ED ने बताई Viral Dog की सच्चाई
50 Crore Wolfdog: बेंगलुरु निवासी एस. सतीश ने हाल में अपने 50 करोड़ रुपये की कीमत वाले 'वॉल्फडॉग' के साथ फोटो सोशल मीडिया पर शेयर किया था। अब इसको लेकर वे मुश्किल में फंसते हुए नजर आ रहे हैं। प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने उनके घर पर छापेमारी की और उनसे पूछताछ की।

ED ने बताई सच्चाई
सतीश ने दावा किया था कि उन्होंने 'कैडाबॉम्ब ओकामी' नाम की दुर्लभ नस्ल का यह जानवर 50 करोड़ रुपये में खरीदा है। इस दावे के बाद सोशल मीडिया पर भारी उत्सुकता देखी गई और कई लोगों ने उन्हें एक हाई-प्रोफाइल एक्सॉटिक डॉग ब्रीडर कहा। इसके तुरंत बाद, ED को शिकायतें मिलीं जिनमें कथित हवाला लेन-देन या अवैध पैसों के जरिए इस खरीद का संदेह जताया गया।
कुत्ते को पेश करने आदेश
जांच के हिस्से के तौर पर ED ने सतीश से उस कुत्ते को पेश करने को कहा। लेकिन सतीश ने अधिकारियों को बताया कि वह फिलहाल उनके एक दोस्त के पास है। सतीश ने वित्तीय अनियमितताओं के सभी आरोपों से इनकार किया है। उनका कहना है कि उन्होंने सिर्फ उस कुत्ते के साथ तस्वीरें खिंचवाई थीं। वहीं ED अधिकारियों ने कहा कि, कोई सबूत नहीं मिला जिससे ये साबित हो सके कि, ये कुत्ता 50 करोड़ का है। उनका दवा फर्जी है।
दुनिया का सबसे दुर्लभ कुत्ता
सतीश ने फरवरी में एक ब्रोकर के जरिए इस जानवर को खरीदा था, जैसा कि The Sun ने रिपोर्ट किया। ओकामी, जिसे दुनिया का सबसे दुर्लभ कुत्ता बताया जा रहा है, अभी केवल आठ महीने का है, इसका वजन 75 किलो है और ऊंचाई 30 इंच है।
ये भी पढ़ें Viral: 'जुगाड़ या विज्ञान', कढ़ाई से सौर ऊर्जा बनाते इस लड़के के वीडियो पर क्या कहेंगे आप?
भेड़िए जैसा दिखता है
The Sun से बात करते हुए सतीश ने कहा, 'यह एक बेहद दुर्लभ नस्ल का कुत्ता है और बिल्कुल भेड़िए जैसा दिखता है। इस नस्ल को पहले कभी नहीं बेचा गया है। यह कुत्ता अमेरिका में पाला गया और वास्तव में असाधारण है। मैंने इस पिल्ले को 50 मिलियन रुपये में इसलिए खरीदा क्योंकि मुझे कुत्तों का बहुत शौक है और मैं भारत में अनोखे कुत्तों को लाना चाहता हूं।'
'लोग इन्हें देखने के लिए पैसे भी देते हैं'
उन्होंने आगे कहा, 'मैं इन कुत्तों पर पैसा इसलिए खर्च करता हूं क्योंकि ये दुर्लभ होते हैं। इसके अलावा, लोग इन्हें देखने के लिए पैसे भी देते हैं। वे सेल्फी और तस्वीरें खिंचवाते हैं। मेरे कुत्ते और मुझे फिल्म स्टार्स से ज्यादा चर्चा मिलता है।
ये भी पढ़ें Viral Video: FASTag विवाद बना तूफान! टोल बूथ में घुसकर महिला ने मारे थप्पड़, कैमरे में कैद गुंडागर्दी












Click it and Unblock the Notifications