Viral: 'जुगाड़ या विज्ञान', कढ़ाई से सौर ऊर्जा बनाते इस लड़के के वीडियो पर क्या कहेंगे आप?

Viral: सोशल मीडिया पर आए दिन ऐसी वीडियो वायरल होती रहती हैं जो जुगाड़ तकनीक पर होती हैं और ये अक्सर हमें चौंका देती हैं। इन वायरल वीडियो में कभी कोई 'मोटर' बना लेता है, कोई 'सोलर ऊर्जा से पंखा चला देता है' और और इन्हें अक्सर हम साइंस के उस्ताद कह देते हैं

इन्हें अक्सर ग्रामीण वैज्ञानिक कहा जाता है। लेकिन जब इन प्रयोगों की तह में जाकर देखते हैं तो कई बार विज्ञान की बुनियादी सच्चाइयों को अनदेखा कर दिया जाता है।

Viral-news

Viral हुआ 'सौर ऊर्जा से मोटर चलाने' वाला वीडियो

हाल ही में एक ऐसा ही वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुआ जिसमें एक युवक ने दावा किया कि उसने सूर्य की रोशनी से बिजली उत्पन्न कर एक मोटर चलाई है। वीडियो में दिखाया गया कि एक बल्ब जल रहा है और उसी बल्ब की रोशनी से एक सोलर पैनल बिजली पैदा कर रहा है, जिससे मोटर चल रही है। इसे देखकर हजारों लोग चकित रह गए और युवक को 'ग्रामीण वैज्ञानिक' का दर्जा देने लगे।

भले ही इस वीडियो में साइंस के सारे फैक्ट एक कोने में रख दिए गए हों लेकिन सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर इस पर जबरदस्त प्रतिक्रिया देखने को मिल रहा है। एक यूजर ने लिखा "जेनसोल फैक्ट्री स्पॉटेड"!, वहीं एक अन्य यूजर ने लिखा कि क्या वाकई ये सच है!

Viral: जेनसोल गाथा पर चर्चा शुरू

भले ही इस तरह के ग्रामीण नवाचारों में विज्ञान की अनदेखी होती है लेकिन इसमें जबरदस्त जुगाड़, मौलिकता और समझ होती है। इस मामले में अक्सर भावनाओं का भी बड़ा रोल होता है। जैसे ही कोई स्थानीय व्यक्ति कुछ नया करता है, लोग उसे 'न्यूटन' का दर्जा देने लगते हैं। सरकार, मीडिया, और यहां तक कि स्कूलों में भी उन्हें बुलाया जाता है। लेकिन अगर वैज्ञानिक आधार ही नहीं है, तो यह सिर्फ एक भावनात्मक कथा बन जाती है, जिसे हम "जेनसोल गाथा" कह सकते हैं यानी एक ऐसी कहानी जो सच्चाई के बजाय झांसे पर आधारित होती है।

Viral Video: क्या कहता है विज्ञान?

बल्ब बिजली को प्रकाश में बदलते हैं। लेकिन ये प्रकाश को वापस बिजली में नहीं बदल सकते। यानी, बल्ब एक स्रोत हो सकता है जिससे रोशनी निकले, लेकिन वो खुद सूरज की रोशनी से बिजली नहीं बना सकता। इसके विपरीत, सोलर पैनल विशेष रूप से डिजाइन किए जाते हैं ताकि वे सूर्य की रोशनी (फोटॉन) को इलेक्ट्रॉनों की गति में बदल सकें, जिससे करंट पैदा होता है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+