आखिर कौन है जेहाद हुसैन ओबामा और क्‍या है भारत के साथ कनेक्‍शन

कोलकाता। जेहाद हुसैन ओबामा, नाम सुनकर शायद आप भी चौंक जाएंगे। यह किसी ऐसे आतंकी या फिर भारत पर हमले के लिए तैयार किसी मिशन का नाम नहीं है। बल्कि यह पांच वर्ष का वह बच्‍चा है जो भारत और बांग्‍लादेश के बीच प्रभावी हुई लैंड डील के बाद अचानक सुर्खियों में आ गया है।

5-years-old-jihad-hussein-obama

अब मिली भारत की नागरिकता

शुक्रवार आधी रात से भारत और बांग्‍लादेश के बीच हुई एतिहासिक लैंड डील 162 एनक्‍लेव प्रभावी हो गई। इस डील के बाद से ही जेहाद को भारत की नागरिकता मिल सकेगी। जेहाद इस डील के प्रभावी होने से पहले तक पश्चिम बंगाल के उस हिस्‍से में रहता था जो बांग्‍लादेश के अधिकार में आता था।

उसका जन्‍म वर्ष 2010 में हुआ था। जन्‍म के समय मां की हालत गंभीर हो गई है और उन्‍हें अस्‍पताल ले जाया गया। अस्‍पताल में डॉक्‍टरों ने सिर्फ इसलिए उसकी मां को देखने से मना कर दिया क्‍योंकि वह बांग्‍लादेश का नागरिक था। लेकिन कुछ स्‍थानीय समूहों की मदद के बाद डॉक्‍टरों ने उसकी मां का उपचार किया।

कैसे बना 'जेहाद'

जेहाद के पिता ने बीबीसी को दिए इंटरव्‍यू में कहा कि उन्‍होंने डॉक्‍टरों से सवाल किया कि अगर जेहाद की मां और गर्भ में मौजूद जेहाद को कुछ हो गया तो कौन जिम्‍मेदार होगा। अस्‍पताल ले जाने के तीन घंटे के बाद जेहाद का जन्‍म हुआ। तीन

दिन बाद अस्‍पताल से छुट्टी दी गई। जेहाद के पिता की मानें तो उसके जन्‍म के परिस्थितियों ने उन्‍हें मजबूर कर दिया कि वह उसका नाम 'जेहाद' रखें।

क्‍या है ओबामा के नाम की कहानी

जिस समय जेहाद का जन्‍म हुआ उस समय अमेरिकी राष्‍ट्रपति बराक ओबामा अपने पहले भारतीय दौरे पर आए हुए थे। ओबामा को सम्‍मान देने के लिए जेहाद के नाम के आगे हुसैन ओबामा लगा दिया गया। अमेरिकी राष्‍ट्रपति बराक ओबामा का पूरा नाम बराक हुसैन ओबामा है।

अब जबकि भारत और बांग्‍लादेश के बीच यह एतिहासिक डील पूरी हो चुकी है, जेहाद के जैसे कई और नागरिकों को नागरिकता का सम्‍मान हासिल हो सकेगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+