11वीं के लड़के ने बनाया खतरनाक प्‍लान- किडनैप कर 5 साल की बच्‍ची का मर्डर, कूलर में छिपाया शव

अंबाला। पंजाब के अंबाला में एक दर्दनाक मामला सामने आया है। यहां घर के बाहर खेल रही 5 साल की मासूम बच्‍ची का अपहरण किया गया और फिर उसकी हत्‍या कर दी गई। हैरान करने वाली बात ये है कि इस हत्‍या के आरोप में 11th के एक स्‍टूडेंट को गिरफ्तार किया गया है। आप जानकर सन्‍न रह जाएंगे कि आरोपी बच्‍ची का पड़ोसी है और किडनैप करने के बाद उसने फोन पर 20 लाख रुपए फिरौती की मांग की थी। हालांकि पुलिस ने फौरन मामले को समझ लिया लेकिन तबतक बच्‍ची की हत्‍या हो चुकी थी। उसने पुलिस से बचने के लिए शव को कूलर में छिपा दिया था।

11वीं के लड़के ने बनाया खतरनाक प्‍लान- किडनैप कर 6 साल की बच्‍ची का मर्डर, कूलर में छिपाया शव

जानकारी के मुताबिक गांव बोह में रहने वाली वैष्णवी सिसिल कॉन्वेंट स्कूल में यूकेजी की स्टूडेंट थी। बुधवार शाम वह अपने चाचा विनय सूद को चाय देने गई थी। इसके बाद वह खेलने चली गई। इसी दौरान उसको किडनैप कर लिया गया। शाम 6 बजे तक बच्ची घर नहीं लौटी तो परिवार ने उसकी तलाश शुरू की। वैष्णवी के पिता अमित सूद ने पुलिस को सूचित भी किया। शाम 7 बजे अमित सूद के पड़ोसी के पास एक अनजान नंबर से कॉल आया जिसने फोन पर अमित की बेटी वैष्णवी को छोड़ने की एवज में 20 लाख रुपए की फिरौती मांगी। पड़ोसी ने इस बात की जानकारी अमित को दी।

पुलिस की शुरुआती जांच में सामने आया कि वैष्णवी के अगवा करने के बाद हत्या की साजिश कैंट के ही एक नामी एडिड स्कूल में पढ़ने वाले 11वीं क्लास के स्टूडेंट ने रची है। यह सब छात्र ने क्यों और किसलिए किया, अभी इस बात का पता नहीं चल पाया है। एसपी ने बताया कि किडनैपिंग के बाद फिरौती का कॉल आते ही पुलिस अलर्ट हो गई थी। तमाम जगह नाकाबंदी कर दी थी। सभी स्पेशल टीम और डीएसपी रैंक के अधिकारी किडनैपर्स का पीछा कर रहे थे, क्योंकि नंबर यूपी का था, इसलिए पुलिस देर रात तक साइबर सेल की मदद से ट्रैक करने में जुटी रही। आखिर में पुलिस जब उस नंबर तक पहुंची तो उन्हें किडनैपर मिल गया। अफसोस इस बात का है कि वह बच्ची को पानी में डुबो कर मार चुका था और उसने पुलिस को गुमराह करने के लिए बच्ची के शव को कूलर में छिपा दिया था। मामले में और कौन लोग शामिल हैं, इसे लेकर जांच चल रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+