अब तक 3 चपरासियों पर यौन शोषण के आरोप लगा चुकी पहली क्‍लास की छात्रा, हारकर स्‍कूल प्रबंधन ने पहुंचा बच्‍ची के खिलाफ थाने

चंडीगढ़। पंजाब के गुरदासपुर में एक अजीबो-गरीब मामला सामने आया है। एक स्‍कूल प्रबंधन ने अपने यहां पढ़ने वाली कक्षा की छात्रा के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज करवायी है। स्‍कूल प्रबंधन का कहना है कि 5 साल की इस बच्‍ची से स्‍कूल का सारा स्‍टाफ डरने लगा है। बच्‍ची ने स्‍कूल के एक चपरासी पर यौन शोषण का आरोप लगाया है। स्‍कूल प्रबंधन ने पुलिस को बताया है कि इससे पहले भी बच्‍ची ने स्‍कूल के दो चपरासियों पर यौन शोषण का आरोप लगाया था जिसके बाद उन्‍हें फौरन नौकरी से निकाल दिया गया था। लेकिन दोबारा बच्‍ची के इस संगीन आरोप ने पुलिस को चक्‍कर में डाल‍ दिया है। अब पुलिस इस सोच में पड़ गई है कि स्‍कूल प्रबंधन सही कह रही है या स्‍कूल प्रबंधन?

स्‍कूल प्रबंधन ने कहा- बच्‍ची से डरने लगा है स्‍टाफ

स्‍कूल प्रबंधन ने कहा- बच्‍ची से डरने लगा है स्‍टाफ

हालांकि पुलिस ने इस तरह के किसी भी लिखित शिकायत से मना किया किया है। पुलिस का कहना है कि इस तरह का कोई मामला उस तक नहीं पहुंचा है। पुलिस का कहना है कि छात्रा के परिजन की तरफ से शिकायत आई थी और इसी संबंध में स्‍कूल प्रबंधन को अपना पक्ष रखने के लिए बुलाया गया था। स्‍कूल प्रबंधन ने पुलिस के सामने बच्‍ची की ही शिकायत की। प्रबंधन ने कहा है कि अब तो स्कूल का स्टाफ बच्ची से डरने लगा है कि कहीं उन पर भी ऐसा आरोप न लग जाए। वैसे देर शाम को दोनों पक्षों में समझौता हो गया।

बच्‍ची ने बताया- चपरासी कमरे में ले गया और गंदा काम किया

बच्‍ची ने बताया- चपरासी कमरे में ले गया और गंदा काम किया

शिकायत मिलने के बाद थाना सिविल लाइन की पुलिस टीम जांच के लिए बच्ची के घर पहुंची। टीम ने जब बच्ची से बातचीत की तो उसने अपने स्कूल के 50 साल के चपरासी पर यौन शोषण के आरोप लगाए। बच्ची ने बताया कि चपरासी उसे जबरदस्ती स्कूल के एक कमरे में ले गया और कमरा बंद कर उसके साथ अश्लील हरकतें करने लगा।

बच्‍ची ने तीसरी बार फिर लगाया शोषण का अरोप

बच्‍ची ने तीसरी बार फिर लगाया शोषण का अरोप

बच्ची ने पुलिस को यह भी बताया कि उसने जब चपरासी की करतूतों की शिकायत अपनी क्लास की टीचर से की तो टीचर ने कोई कार्रवाई नहीं की और उल्टा उसे जबरदस्ती स्कूल से छुट्टी दे कर घर भेज दिया। दूसरी ओर, स्कूल प्रबंधन ने पक्ष रखते हुए पुलिस से यह शिकायत की कि बच्ची इससे पहले भी स्कूल के दो चपरासियों पर यौन शोषण के गंभीर आरोप लगा चुकी है। दोनों ही बार बच्ची को सही मानते हुए दोनों को नौकरी से निकाल दिया गया। स्‍कूल के प्रबंधकों ने कहा कि अब तीसरी बार बच्ची ने फिर नए चपरासी पर यौन शोषण के आरोप लगा दिए। अब तो स्कूल का स्टाफ यह कहने लगा है कि यह लड़की एक-एक कर सभी को यौन शोषण के आरोप में फंसा कर नौकरी से निकलवा देगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+