5 कारण जिन्होंने बनाया केजरीवाल को दिल्ली का हीरो

नई दिल्ली। आज दिल्ली के इतिहास में अनोखी बात हुई है, आज अरविंद केजरीवाल की झाड़ू ने राज्य में ऐसी सफाई की जिसकी कल्पना ने सपने में भी किसी ने नहीं की थी।अपनी जीत का सेहरा आम लोगों के सिर बांधते हुए केजरीवाल ने कहा कि यह सच्चाई और ईमानदारी की जीत है। केजरीवाल ने सबसे कहा कि अहंकार किसी को नहीं करना चाहिए।

केजरीवाल की जीत का जश्न केवल आम आदमी ही नहीं बल्कि बीजेपी के धुर विरोधी भी बना रहे हैं। केजरीवाल ने अपनी जीत का श्रेय अपनी पत्नी सुनीता, मतदाताओं और अपनी पार्टी के कार्यकर्ताओं को दिया। उन्होंने कहा, "यह आम आदमी पार्टी की जीत नहीं है। यह सच्चाई और ईमानदारी की जीत है।"

आईये जानते हैं वो पांच कारण जिसने केजरीवाल को बनाया दिल्ली का हीरो...

ईमानदार छवि

ईमानदार छवि

अरविंद केजरीवाल के पास अपने ईमान के सिवाय और कुछ नहीं है और उनकी ईमानदारी ने ही आज लोगों के बीच में उन्हें हीरो बना दिया।

कांग्रेस का वोट आप को मिला

कांग्रेस का वोट आप को मिला

कांग्रेस का सारा वोट आप पार्टी को मिला क्योंकि कांग्रेस में दम-खम ना देखते हुए लोगों ने बीजेपी के बदले में उसे चुन लिया।

जाति-धर्म से उठकर रोटी की बात की

जाति-धर्म से उठकर रोटी की बात की

केजरीवाल ने आम आदमी की रोटी और सिर पर छत की बात की, ना उन्होंने जाति और ना ही धर्म के बारे में प्रचार किया और ना ही इसे चुनावी मुद्दा बनाया।

गलती माननी आती है

गलती माननी आती है

केजरीवाल को अपनी गलती माननी आती है इसलिए एक बार फिर से आम लोगों ने उन पर भरोसा किया है।

बीजेपी ने हल्के में लिया

बीजेपी ने हल्के में लिया

पहले लोकसभा और बाद में राज्यों के चुनावों में मिली जीत ने बीजेपी को आत्मविश्वासी बना दिया जिसके चलते बीजेपी ने केजरीवाल को हल्के में लिया और उसे मुंह की खानी पड़ी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+