आर्मी ऑफिसर की महिला मित्र के साथ यौन उत्पीड़न, मारपीट मामले में 5 पुलिसकर्मी हुए सस्पेंड, जानिए पूरा मामला?
Army Officer Woman Friend Assaulted Case: ओडिशा के भुवनेश्वर में आर्मी ऑफिसर की महिला मित्र ने स्थानीय पुलिस पर यौन उत्पीड़न और अवैध हिरासत में रखने के आरोप लगाते हुए शिकायत दर्ज करवाई थी। इस घटना की शिकायत के बाद ओडिशा पुलिस मुख्यालय कोपांच पुलिस अधिकारियों को निलंबित कर दिया गया है, जिनमें से एक इंस्पेक्टर रैंक का अधिकारी है। इन पर "घोर कदाचार" के लिए जांच की जा रही है।
बता दें महिला, जो एक आर्मी ऑफिसर की मित्र है उस पर और उसके साथी पर कुछ लोगों ने रात में रास्त्ते में हमला किया था। हमला देर रात को हुआ जब महिला अपना रेस्टोरेंट बंद करके घर लौट रही थी। मदद मांगने के लिए जब वो भरतपुर पुलिस स्टेशन पहुंची तो ड्यूटी पर मौजूद एक कांस्टेबल, जो सिविल कपड़ों में था, उसने रिपोर्ट लिखने से इनकार कर दिया और महिला के साथ गाली-गलौज की।

मदद के लिए पहुंचे आर्मी ऑफीसर को जबरन हिरासत में रखा
इसके बाद उसने मदद के लिए अपने मित्र को बुलाया जिसके बाद स्थिति बिगड़ गई जब अतिरिक्त पुरुष अधिकारी वहां पहुंचे और उसके साथी से लिखित बयान मांगा। महिला के अनुसार, इन अधिकारियों ने फिर उसके आर्मी ऑफीसर मित्र को जबरन हिरासत में लिया, उसे जेल की कोठरी में डाल दिया, एक ऐसी कार्रवाई जिसका उसने अवैध बताते हुए विरोध किया।
महिला के साथ पुलिस ने किया दुर्व्यवहार
महिला ने कहा "मुझे नहीं पता कि क्या हुआ... उन्होंने उसे लॉक-अप में डाल दिया। जब मैंने आवाज़ उठाई कि वे सेना अधिकारी को हिरासत में नहीं रख सकते, यह गैरकानूनी है, तो दो महिला अधिकारियों ने मुझ पर हमला किया उसने बताया उसे जबरन पकड़ा गया, उसे जैकेट से बांध दिया गया।
छाती पर मारी कई तालें, महिला का पैंट उतारा
महिला ने आरोप लगाया कि प्रभारी निरीक्षक ने उसके प्रति अनुचित इशारे किए। इसके बाद एक कमरे में छोड़ दिया गया जहां उसने एक पुरुष अधिकारी ने उसके साथ दुर्व्यवहार किया। उसने बताया मुझे कमरे में छोड़े जाने के कुछ समय बाद एक पुरुष अधिकारी ने दरवाजा खोला और उसकी छाती पर कई लात मारी और अपनी पैंट पहले उतारी और बाद में उसकी पैंट भी उतार दी।
पुलिस ने महिला और आर्मी ऑफीसर पर लगाया ये आरोप
महिला ने बताया पुलिस ने उस पर और उसके दोस्त पर, जो कोलकाता में 22 सिख रेजिमेंट में कार्यरत है, नशे में धुत होकर एक अधिकारी पर हमला करने और थाने के भीतर संपत्ति को नुकसान पहुंचाने का आरोप लगाया है।
मीडिया में रिपोर्ट आई ताे कर लिया अरेस्ट
स्थानीय मीडिया द्वारा इस बात को प्रमुखता से उजागर किए जाने के बाद, उनके वाहन में शराब की बोतल मिली थी। इन आरोपों के बाद, महिला को गिरफ्तार कर लिया गया और बाद में ओडिशा उच्च न्यायालय द्वारा जमानत पर रिहा कर दिया गया।
पुलिस कर रही जांच
इन आरोपों के जवाब में, पुलिस महानिदेशक वाईबी खुरानिया ने महिला के उत्पीड़न के दावों की जांच शुरू कर दी है। चंदका पुलिस स्टेशन ने शिकायत दर्ज की है और मामले की जांच कर रही है,
Day after the #OrissaHighCourt granted her bail, the fiancée of an Army officer who was allegedly assaulted at #Bhubaneswar’s #Bharatpur police station has accused the inspector-in-charge (IIC) and another officer of “sexually harassing and molesting” her in police custody on the… pic.twitter.com/WlhiqAg1N1
— Hate Detector 🔍 (@HateDetectors) September 20, 2024












Click it and Unblock the Notifications