चिदंबरम का मोदी सरकार पर निशाना ,कहा-जानते हैं 5 फीसदी क्या है?
नई दिल्ली। आईएनएक्स मीडिया मामले में गिरफ्तार पूर्व वित्त मंत्री और कांग्रेस नेता पी चिदंबरम ने केंद्र सरकार पर निशाना साधा। हालांकि उनके कटाक्ष का तरीका बेहद अजीबो-गरीब था। मंगलवार को सुनवाई के दोरान कोर्ट से निकलते वक्त पत्रकारों की ओर हाथ का इशारा करते हुए कहा कि 5 फीसदी...जानते हैं 5 फीसदी क्या है।

पत्रकारों ने जब चिदंबरम से सवाल किया तो पूर्व पी चिदंबरम जीडीपी को लेकर मोदी सरकार पर निशाना साधा। चिदंबरम ने आर्थिक मोर्चे को लेकर मोदी सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि 5 फीसदी...जानते हैं 5 फीसदी क्या है। दरअसल पिछली तिमाही में मैन्युफैक्टरिंग सेक्टर में गिरावट का असर और कृषि उत्पादन में कमी का असर जीडीपी पर पड़ा। जिसे लेकर पूर्व वित्त मंत्री ने कटाक्ष किया। गौरतलब है कि आरबीआई ने वित्त वर्ष 2019-20 में भारत के जीडीपी के अनुमान को घटाकर 7 फीसदी से घटाकर 6.9 फीसदी कर दिया है। गौरतलब है कि पी चिदंबरम की सीबीआई हिरासत को दो दिन के लिए बढ़ा दिया गया है। उन्हें 5 सितंबर तक हिरासत में रखा जाएगा।












Click it and Unblock the Notifications