5 November Holiday: कल बंद हैं स्कूल और बैंक? घर से निकलने से पहले चेक कर लें छुट्टी का स्टेटस
5 November 2025 Holiday: नवंबर का महीना छात्रों के लिए फिर से खुशियां लेकर आया है। भले ही अक्टूबर में त्योहारों के कारण कई स्कूलों में लंबी छुट्टियां मिली थीं, लेकिन नवंबर भी बच्चों के लिए काफी खास रहने वाला है। इस महीने कई ऐसे मौके आएंगे, जब बच्चे किताब-कॉपी से थोड़ा ब्रेक लेकर त्योहारों और सांस्कृतिक आयोजनों का मजा ले सकेंगे।
बड़ों को भी बैंक के काम निपटाने से पहले छुट्टियों का ध्यान रखना होगा। इस महीने कई धार्मिक और सांस्कृतिक मौके हैं, जिनकी वजह से स्कूलों और बैंकों दोनों में अवकाश रहेगा।नवंबर में कई तारीखों को स्कूल और बैंक बंद रह सकते हैं या विशेष कार्यक्रम हो सकते हैं। ऐसे में स्टूडेंट्स के साथ-साथ बड़ों के मन में सवाल है कि 5 नवंबर को स्कूल और बैंक खुले हैं या बंद...

5 नवंबर: गुरु नानक देव जयंती और कार्तिक पूर्णिमा
नवंबर की शुरुआत ही एक बड़े धार्मिक पर्व से हो रही है। 5 नवंबर को देशभर में गुरु नानक देव जयंती और कार्तिक पूर्णिमा का पर्व मनाया जाएगा। यह दिन सिख धर्म के पहले गुरु, गुरु नानक देव जी के जन्मदिन के रूप में मनाया जाता है। पंजाब, दिल्ली, हरियाणा और कई अन्य राज्यों में शोभायात्राएं निकलती हैं, गुरुद्वारों में कीर्तन और लंगर का आयोजन होता है। इस दिन ज्यादातर स्कूल, कॉलेज और सरकारी दफ्तर बंद रहते हैं।
ये भी पढ़ें: Bihar Chunav 2025: वोटिंग के दौरान बंद रहेंगे बिहार के स्कूल-कॉलेज, 6 अक्टूबर को किन जिलों में है छुट्टी?
इन राज्यों में 5 नवंबर को बैंक रहेंगे बंद
भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) की छुट्टियों की सूची के अनुसार, बुधवार 5 नवंबर को मिजोरम, महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश, ओडिशा, चंडीगढ़, उत्तराखंड, तेलंगाना, अरुणाचल प्रदेश, राजस्थान, जम्मू और कश्मीर, उत्तर प्रदेश, नागालैंड, पश्चिम बंगाल, दिल्ली, छत्तीसगढ़, झारखंड और हिमाचल प्रदेश में बैंक बंद रहेंगे। अगर आप कल किसी जरूरी काम से बैंक जाने की सोच रहे हैं, तो पहले यह जांच लें कि आपके राज्य में बैंक खुला है या नहीं।
इस महीने बैंक की अन्य छुट्टियां
- 6 नवंबर: बिहार और मेघालय में बैंक बंद रहेंगे। बिहार में विधानसभा चुनाव और मेघालय में नोंगक्रेम डांस फेस्टिवल के कारण अवकाश रहेगा।
- 7 नवंबर: मेघालय में वांगला फेस्टिवल के चलते बैंक बंद रहेंगे।
- 8 नवंबर: कर्नाटक में कनकदास जयंती के अवसर पर बैंक बंद रहेंगे।
- इसके अलावा, हर महीने के दूसरे और चौथे शनिवार को भी बैंक बंद रहते हैं।
छुट्टी के दिन भी चलेंगी ये सेवाएं
भले ही बुधवार को बैंक की शाखाएं बंद रहेंगी, लेकिन ग्राहकों को ज्यादा परेशानी नहीं होगी। ऑनलाइन बैंकिंग, मोबाइल बैंकिंग, यूपीआई (UPI) और एटीएम (ATM) सेवाएं पूरी तरह से चालू रहेंगी। ग्राहक इन सेवाओं के जरिए पैसे भेज सकते हैं, बिल भर सकते हैं और अकाउंट बैलेंस भी चेक कर सकते हैं।
नवंबर के अन्य प्रमुख स्कूल अवकाश
- 5 नवंबर (बुधवार) - गुरु नानक देव जयंती (राजपत्रित अवकाश)
- 9 नवंबर (रविवार) - उत्तराखंड स्थापना दिवस (राज्य अवकाश)
- 14 नवंबर (शुक्रवार) - बाल दिवस (विशेष आयोजन / सीमित अवकाश)
- 24 नवंबर (सोमवार) - गुरु तेग बहादुर शहादत दिवस (सीमित अवकाश)
नवंबर का यह महीना छात्रों को आराम और त्योहारों का आनंद देगा, वहीं आम लोगों को भी बैंकिंग कार्यों की प्लानिंग पहले से करनी होगी ताकि छुट्टियों के दौरान कोई जरूरी काम अटक न जाए।
ये भी पढ़ें: November School Holidays: स्टूडेंट्स की मौज ही मौज, नवंबर में मिलेगी बंपर छुट्टी, कितने दिन बंद हैं स्कूल?












Click it and Unblock the Notifications