बिहार में दिमागी बुखार से 5 बच्चों की मौत

ग्रामीणों के मुतबिक, पीड़ित पहले उल्टी और दस्त के साथ पेट में दर्द होने की शिकायत करते हैं और फिर उनकी स्थिति बिगड़ने लगती है। अररिया के सिविल सर्जन विमलकांत ठाकुर ने बताया कि संक्रमण के कारण बच्चों की मौत हुई है। वायरस की वजह से बच्चों में संक्रमण हुआ और इसका असर उनके दिमाग पर हुआ। वायरस श्वसन-तंत्र पर तेजी से असर डालता है और धीरे-धीरे सांस लेने की प्रक्रिया बंद हो जाती है।
उन्होंने बताया कि पीड़ित छह बच्चों को सदर अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है। इधर, गांव में पहुंचे मेडिकल दल में शामिल डॉ़ मोइज ने कहा कि बच्चों की मौत दिमागी बुखार की वजह से हुई है। इधर, राज्य स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी ने बताया कि शुक्रवार को पटना से एक मेडिकल टीम प्रभावित गांव का दौरा करेगी और मामले की जांच करेगी। सभी मृतकों की उम्र आठ वर्ष से कम बताई जा रही है।












Click it and Unblock the Notifications