CAA विरोधी प्रदर्शन में शामिल हुए तो 5 विदेशियों को भारत छोड़ने को कहा- सरकार
नई दिल्ली- नागरिकता संशोधन कानून के खिलाफ हो रहे प्रदर्शनों का हिस्सा बनने वाले 5 विदेशियों पर भी गाज गिर चुकी है। सरकार ने मंगलवार को लोकसभा में ये जानकारी दी है। सरकार के मुताबिक उन विदेशी नागरिकों की हरकत वीजा नियमों के खिलाफ थी, इसलिए उनसे भारत छोड़ने के लिए कहना पड़ा।

सरकार की ओर से लोकसभा को मंगलवार को बताया गया कि वीजा नियमों का उल्लंधन करके सीएए-विरोधी प्रदर्शनों में शामिल होने वाले 5 विदेशी नागरिकों से देश छोड़ने के लिए कहा गया था। केंद्रीय गृह राज्यमंत्री नित्यानंद राय ने एक सवाल के लिखित जवाब में ये जानकारी दी है।
उन्होंने कहा, "जैसा कि ब्यूरो ऑफ इमीग्रेशन (BOI)की ओर से रिपोर्ट किया गया है, जिन पांच विदेशी नागरिकों ने सीएए-विरोधी प्रदर्शन में शामिल होकर वीजा नियमों का उल्लंघन किया,उन्हें भारत छोड़ने के लिए कहा गया। "
बता दें कि सीएए के विरोध में पिछले करीब ढाई महीने से देश के कई हिस्सों में धरना-प्रदर्शन चल रहे हैं। इसी कानून के विरोध और समर्थन पर ही उत्तर-पूर्वी दिल्ली में प्रदर्शन को लेकर हिंसा भड़क गई थी, जिसमें मरने वालों की तादाद 47 तक पहुंच चुकी है और करीब 200 लोग अभी भी जख्मी हालत में बताए जा रहे हैं। ये हिंसा तब भड़की जब अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप भारत की दो दिवसीय यात्रा पर आए हुए थे।
बता दें कि दिसंबर महीने में संसद के दोनों सदनों से पास होकर बना नागरिकता संशोधन कानून तीन पड़ोसी मुल्कों पाकिस्तान, बांग्लादेश और अफगानिस्तान से धार्मिक उत्पीड़न का शिकार होकर आने वाले हिंदू, सिख, क्रिश्चियन,जैन और पारसी समुदाय के शरणार्थियों को भारतीय नागरिक बनने का हक देता है। इसके लिए जरूरी है कि ऐसे शरणार्थी 31 दिसंबर, 2014 से पहले भारत आ चुके हों। लेकिन, कानून पारित होने के कुछ दिनों बाद से इसके खिलाफ जो बवाल शुरू हुआ वह अभी तक शांत नहीं पड़ा है।
-
Gold Silver Price Today: सोना चांदी धड़ाम, सिल्वर 15,000 और गोल्ड 4000 रुपये सस्ता, अब इतनी रह गई कीमत -
Khamenei Last Photo: मौत से चंद मिनट पहले क्या कर रहे थे खामनेई? मिसाइल अटैक से पहले की तस्वीर आई सामने -
38 साल की फेमस एक्ट्रेस को नहीं मिल रहा काम, बेच रहीं 'ऐसी' Photos-Videos, Ex-विधायक की बेटी का हुआ ऐसा हाल -
Monalisa Caste: मुस्लिम मर्द से शादी करने वाली मोनालिसा की क्या है जाति? क्या कर लिया धर्म परिवर्तन? -
IPL 2026 की ओपनिंग सेरेमनी रद्द, BCCI ने अचानक ले लिया बड़ा फैसला, मैच पर भी मंडराए संकट के बादल? -
Iran US War: ईरान ने खाक किए अमेरिकी बेस, बताया अब किसकी बारी? खौफनाक दावे से मचा हड़कंप -
Petrol Diesel Price Hike: पेट्रोल ₹5.30 और डीजल ₹3 महंगा, ईरान जंग के बीच इस कंपनी ने बढ़ाई कीमतें, ये है रेट -
Energy Lockdown: एनर्जी लॉकडाउन क्या है? कब लगाया जाता है? आम पब्लिक पर कितना असर? हर सवाल का जवाब -
LPG Price Today: क्या राम नवमी पर बढ़ गए सिलेंडर के दाम? आपके शहर में आज क्या है रेट? -
Fact Check: क्या सच में देश में लगने वाला है Lockdown? क्या है वायरल दावों का सच? -
Uttar Pradesh Petrol-Diesel Price: Excise Duty कटौती से आज पेट्रोल-डीजल के दाम क्या? 60 शहरों की रेट-List -
Gold Silver Rate Today: सोना-चांदी होने लगा महंगा, गोल्ड 6000 और सिल्वर के 10,000 बढ़े भाव, अब ये है रेट












Click it and Unblock the Notifications