तमिलनाडु: मंत्री पलानीवेल त्यागराजन की कार पर फेंकी चप्पल, बीजेपी के 5 कार्यकर्ता गिरफ्तार
तमिलनाडु में इस वक्त की बड़ी खबर आई है। यहां बीजेपी के 5 कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने कार्यकर्ताओं को मंत्री पलानीवेल त्यागराजन की कार पर चप्पल फेंकने के आरोप में गिरफ्तार किया है।
चेन्नई, 13 अगस्त: तमिलनाडु में इस वक्त की बड़ी खबर आई है। यहां बीजेपी के 5 कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने कार्यकर्ताओं को मंत्री पलानीवेल त्यागराजन की कार पर चप्पल फेंकने के आरोप में गिरफ्तार किया है। सभी कार्यकर्ताओं के खिलाफ संगीन धाराओं में मामला दर्ज किया गया है।

आईपीसी की धारा-506, 341, 34 सहित विभिन्न धाराओं के तहत गिरफ्तार किया गया है। उनकी गिरफ्तारी मदुरै हवाईअड्डे पर हुई है। मदुरै पुलिस आयुक्त ने कहा कि आगे की जांच चल रही है। पलानीवेल त्यागराजन तमिलनाडु सरकार में वित्त मंत्री हैं। वे मदुरै सेंट्रल से 2016 और 2021 में विधायक चुने गए थे।
बताया जा रहा है कि पलानीवेल जम्मू-कश्मीर के राजौरी में शहीद हुए राइफलमैन डी लक्ष्मणन को श्रद्धांजलि देने के लिए मदुरै आए थे। इसी दौरान बीजेपी कार्यकर्ताओं ने उनकी कार पर चप्पल फेंकी। पुलिस ने पांचों कार्यकर्ता को गिरफ्तार कर जांच शुरू कर दी है।
यह भी पढ़ें- Chess Olympiad 2022: तमिलनाडु के सीएम MK स्टालिन ने कांस्य पदक विजेता टीमों को दिए 1 करोड़












Click it and Unblock the Notifications