Chess Olympiad 2022: तमिलनाडु के सीएम MK स्टालिन ने कांस्य पदक विजेता टीमों को दिए 1 करोड़
नई दिल्ली, 10 अगस्त। चेन्नई में हाल ही में संपन्न हुए 44वें शतरंज ओलंपियाड में भारतीय दल ने उत्साहजनक प्रदर्शन किया। भारत की महिला और पुरुष टीम की प्रदर्शन की पीएम मोदी ने सराहना की। उन्होंने खेल प्रतियोगिता में कांस्य पदक मिलने पर भारत बी टीम (पुरुष) और भारत ए टीम (महिला) को बधाई दी। वहीं तमिलनाडु के मुख्यमंत्री ने चेस की ए और बी टीम को कांस्य पदक हासिल करने पर एक करोड़ रुपए का पुरस्कार किया है।

अंतरराष्ट्रीय शतरंज ओलंपियाड 2022 चेन्नई के ममलापुरम में खेला गया। इस बार शतरंज ओलंपियाड के ओपन और महिला वर्ग में उज्बेकिस्तान और यूक्रेन की टीमें चैंपियन बनकर उभरीं। जबकि भारत बी टीम और महिला भारत ए टीम ने कांस्य पदक हासिल हुए।
तमिलनाडु सरकार ने दिए 1 करोड़
प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन के लिए राज्य की ओर से विजेता टीम के खिलाड़ियों को संयुक्त रूप से तमिलनाडु सरकार की तरफ से 1 करोड़ रुपए दे की घोषणा की गई थी। बुधवार शाम को मुख्यमंत्री एमके स्टालिन ने विजेता टीमों को 1 करोड़ रुपये का पुरस्कार दिया।
पीएम मोदी ने दी बधाई
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अंतरराष्ट्रीय शतरंज ओलंपियाड 2022 बेहतर प्रदर्शन करने वाली टीम की सराहना की। उन्होंने अपे ट्वीट में लिखा, 'चेन्नई में संपन्न हुए 44वें शतरंज ओलंपियाड में भारतीय दल ने उत्साहजनक प्रदर्शन किया। मैं भारत बी टीम (पुरुष) और भारत ए टीम (महिला) को कांस्य पदक जीतने के लिए बधाई देता हूं'। उन्होंने आगे कहा कि ये भारत में शतरंज के भविष्य के लिए शुभ संकेत है।












Click it and Unblock the Notifications