कोरोना को स्टॉप करने के लिए भारत में 49 दिनों का LOCKDOWN जरूरी, रिसर्च पेपर में दी गई सलाह

नई दिल्ली। भारत में कोरोना वायरस पर काबू करने के लिए 49 दिन का लॉकडाउन जरूरी है। 21 दिनों के लॉकडाउन को फिलहाल आगे ना बढ़ाए जाने की खबरों के बीच एक अध्ययन में खुलासा किया गया है। जिसमें कहा गया है कि भारत में कोरोना पर काबू पाने के लिए कम से कम 49 दिनों का लॉकडाउन जरूरी है। कैंब्रिज विश्वविद्यालय के भारतीय मूल शोधकर्ताओं ने ये बात कही है।

बीच में छूट के साथ चले लॉकडाउन

बीच में छूट के साथ चले लॉकडाउन

कैम्ब्रिज विश्वविद्यालय के रिसर्चर्स एक गणितीय मॉडल के साथ आए हैं। जिसमें कहा गया है किभारत में 49 दिनों के लिए पूरी तरह से देशव्यापी लॉकडाउन या दो महीनों में समय-समय पर छूट के साथ निरंतर लॉकडाउन की जरूरत है। कहा गया है कि इससे भारत में कोरोना को दोबारा उभरने से रोकने में मदद मिलेगी।

21 दिन का लॉकडाउन काफी नहीं

21 दिन का लॉकडाउन काफी नहीं

इस रिसर्च पेपर में कहा गया है कि भारत सरकार ने अभी 21 दिनों का लॉकडाउन किया है, लेकिन ये नाकाफी साबित होगा। अगर 21 दिन में लॉकडाउन खत्म कर दिया गया तो इसके बाद कोरोना के मामले फिर बढ़ सकते हैं। इस रिसर्च में सामाजिक दूरी के साथ कार्यस्थल पर लोगों की अनुपस्थिति, स्कूल बंद करने और लॉकडाउन के प्रभाव की जांच की गई है। ये रिसर्च ऐसे समय आई है जब केंद्रीय मंत्रिमंडल सचिव राजीव गौबा ने कहा कि लॉकडाउन को बढ़ाए जाने का हमारा कोई प्लान नहीं है।

देश में एक हजार के पास हुए कोरोना के मामले

देश में एक हजार के पास हुए कोरोना के मामले

भारत में कोरोना वायरस के मामले लगातार बढ़ रहे हैं। सोमवार को देश में संक्रमित मामलों की संख्या 1071 हो गई है, जबकि इस महामारी से 29 लोगों की मौत भी हुई है। कोरोना वायरस को देखते हुए देश में 21 दिनों तक लॉकडाउन है, आज लॉकडाउन का छठा दिन है। दुनियाभर में वायरस के कारण 33,976 से भी ज्यादा लोगों की मौत हो गई है। वहीं संक्रमित लोगों की संख्या सात लाख के आंकड़ा को पार कर चुकी है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+