कोरोना: अमेरिका में 24 घंटे में रिकॉर्ड 4500 लोगों की मौत, आकंड़ा पहुंचा 33 हजार
नई दिल्ली: दुनियाभर में अब तक कोरोना वायरस के 22 लाख से ज्यादा मामले सामने आ चुके हैं। वहीं इससे सबसे ज्यादा प्रभावित अमेरिका हुआ है, जहां 6.5 लाख लोगों के कोरोना पॉजिटिव होने की पुष्टि हुई है। वहीं अमेरिका में पिछले 24 घंटे में 4500 मौतें हुई हैं। एक दिन में मौत का ये आंकड़ा अब तक का सर्वाधिक है। ट्रंप सरकार कोरोना के कहर को रोकने के लिए लाख कोशिश करती दिख रही है, लेकिन कोरोना का कहर रुकने का नाम नहीं ले रहा है।
Recommended Video

जान हॉकिंग यूनिवर्सिटी की रिपोर्ट के मुताबिक अमेरिका में पिछले 24 घंटों में 4491 लोगों की मौत हुई। कोरोना की वजह से एक दिन में इतनी मौतें किसी भी देश में नहीं हुई हैं। जिसके साथ ही गुरुवार को वहां मौत का आंकड़ा 32,917 पहुंच गया है। वहीं अमेरिका में कोरोना पॉजिटिव मरीजों की संख्या 678,210 हो गई है। अमेरिका के अलावा इटली और स्पेन में भी कोरोना का कहर बड़े पैमाने पर जारी है, लेकिन वहां मरीजों की संख्या अमेरिका की तुलना में कम है। स्पेन में अभी 184,948 और इटली में 168,941 केस सामने आए हैं। वहीं भारत में ये आंकड़ा 13 हजार को पार कर गया है।

लॉकडाउन खोलने के थ्री फेज प्लान
अमेरिका के राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रंप ने लॉकडाउन खोलने के लिए तीन चरण साझा किए। इन दिशानिर्देशों के अनुसार गवर्नर अपने-अपने राज्यों में स्थिति को देखने के बाद उसके अनुरूप लॉकडाउन खोलने का फैसला ले सकते हैं। लॉकडाउन खोलने के लिए राज्यों को अपने यहां संक्रमित लोगों की संख्या और पॉजिटिव टेस्टों में गिरावट दर्ज करानी होगी। संक्रमण की संख्या गिरने के बाद ही इस पर फैसला लिया जा सकता है।












Click it and Unblock the Notifications